बेटी से अफेयर के शक में चाची ने खेली खून की होली, भतीजे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

Sanchar Now
3 Min Read

चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के वियावल स्थित काशी नाथ का पुरवा मे ननकू निषाद की उसकी सगी चाची द्वारा कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद अजीब सा सन्नाटा फैला है। पुरवा में मृतक व आरोपी चाची का परिवार ही रहता है। अन्य बस्ती दोनों के घरों से कुछ दूरी पर है। घटना के समय दोनों के परिवार के मुखिया मौजूद नहीं थे।

वह दोनों अन्य प्रांत में ईंट भठ्ठे में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी पर दोनों शनिवार की शाम को गांव पहुंचे। चंद्रभान निषाद व मुन्नू निषाद दोनों सगे भाई हैं। चंद्रभान का पुत्र ननकू छह भाईयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि ननकू का अपनी चाची ऊषा उर्फ गंगावती की पुत्री से लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध था।

चाची लगातार इसका विरोध करती थी। शुक्रवार की दोपहर को दोनों को आपस में बातचीत करते देखने पर रात्रि को चाची ने ननकू की मां व अन्य परिजनों को उलाहना दिया। इस पर वाद विवाद शुरू हुआ था। मारपीट के दौरान चाची की कुल्हाड़ी ननकू के सिर व चेहरे पर वार लगा था। इस घटना के बाद पुरवा में सन्नाटा पसरा है।

हत्यारोपी बोली-बेटी को परेशान करता था युवक

थाना क्षेत्र के बियावल गांव में बेटी से प्रेम संबंधों के शक में चाची ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव के काशीनाथ का पुरवा निवासी ननकू (22) पुत्र चंद्रभान निषाद का चचेरी बहन के साथ दो साल से प्रेम संबंध था।

पढ़ें  ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में सुनवाई, ASI को रिपोर्ट सौंपने के लिए मिला 17 नवंबर तक का समय

सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार

युवती की मां ऊषा उर्फ गंगावती लगातार संबंध का विरोध करती थी। इसी बात पर लेकर शुक्रवार की रात को दोनों परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ऊषा ने कुल्हाड़ी से ननकू के सिर व चेहरे पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल ननकू को लेकर उसके परिजन मऊ सीएचसी पहुंचे।

गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय ननकू की रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने आरोपी चाची ऊषा को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मृतक के परिवार से तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

वहीं, हत्यारोपी ऊषा ने बताया कि ननकू बेटी को लगातार परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई। शनिवार को प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शाम को गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment