Ashish Vidyarthi ने किया खुलासा! बताया बेटे अर्थ का पहली पत्नी राजोशी बरुआ से अलग होने के बाद का हाल

Sanchar Now
4 Min Read

आशीष विद्यार्थी हाल ही में अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियां बटोर रहे हैं। 60 साल की उम्र में अभिनेता ने रूपाली बरुआ से दूसरी शादी रचाई है, जो सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ सब यह कह रहे हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, वहीं बहुत से ऐसे भी हैं जो अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं। आए दिन शादी की नई-नई तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बीच अब हाल ही में अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया है कि राजोशी और उनके तलाक का बेटे अर्थ पर क्या असर पड़ा था और उसने कैसे रिएक्ट किया था।

जब पति-पत्नी माता-पिता बनते हैं, तो उनका पूरा जीवन उनके बच्चे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है। लेकिन किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि आखिर माता-पिता भी इंसान होते हैं और उनके बीच भी मतभेद सकते हैं। एक समय ऐसा भी आता है जब दोनों में मतभेद इतने बढ़ जाते हैं कि शायद उनका साथ रहना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा लगता है कि आशीष विद्यार्थी और उनकी पहली पत्नी राजोशी के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब ही उन्होंने शादी के दो दशक से अधिक समय के बाद अलग होने का फैसला किया था। दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला तो ले लिया था, लेकिन आशीष और राजोशी, दोनों को अपने बेटे अर्थ को यह बताने में काफी दिक्कतों का सामना किया था कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।

पढ़ें  'एल2: एम्पुरान' में 17 सीन होंगे कट, मोहनलाल ने फैंस से मांगी माफी

एक इंटरव्यू में अपने जीवन के इस समय के बारे में बात करते हुए आशीष ने खुलासा किया कि उस समय उनके अंदर बहुत ज्यादा गिल्ट था, क्योंकि पीलू और वह दोनों अपने बेटे को इस तरह का जीवन नहीं देना चाहते थे। कपल को पता चल गया था कि एक साथ रहना उन दोनों के लिए सब कुछ गड़बड़ कर देगा। इतना ही नहीं वे दोनों यह भी जानते थे कि उनके बीच होने वाले यह बदलाव उनके बेटे को भी प्रभावित करेंगे और यह सभी के लिए जहर की धीमी बूंद की तरह होगा।

आशीष ने इसके बाद खुलासा किया कि अर्थ से बात करना बहुत ही मुश्किल था और जब उन्होंने अंत में अर्थ से बात की, तो वह काफी घबराए हुए थे। लेकिन अर्थ ने पता लगने के बाद इस बात पर खुशी जाहिर की। आशीष बोले, ‘वह खुश था कि उसके माता-पिता एक-दूसरे को परेशान करने के बजाय इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कदम उठा रहे थे। लेकिन वह अब भी इसे प्रोसेस कर रहा है।

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता में एक निजी समारोह में फैशन डिजाइनर रूपाली बरुआ से शादी की। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने एक मीडिया संस्थान को बताया था, ‘मेरे जीवन के इस पड़ाव पर, रूपाली से शादी करना एक असाधारण एहसास है। हमने सुबह कोर्ट मैरिज की, उसके बाद शाम को गेट-टुगेदर किया।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment