‘Campus to Care – Industry Ready’ पहल से नर्सिंग छात्रों को मिली प्रोफेशनल करियर की नई उड़ान

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बढ़ती पेशेवर आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शारदा यूनिवर्सिटी ने अंतिम वर्ष के नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए ‘Campus to Care – Industry Ready’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की वास्तविक कार्यप्रणाली, पेशेवर व्यवहार और भर्ती प्रक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार करना था।

दरअसल, प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी संवाद कौशल, प्रोफेशनल एटीकेट, इंटरव्यू तकनीक, रिज्यूमे लेखन, सेल्फ इंट्रोडक्शन, प्रोफेशनल ग्रूमिंग और हॉस्पिटल वर्क कल्चर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही इंटरैक्टिव सेशन, मॉक इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और करियर गाइडेंस गतिविधियों के माध्यम से उन्हें कैंपस प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया।

कार्यक्रम में छात्रों के टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, समस्या समाधान कौशल और नर्सिंग प्रोफेशन से जुड़े नैतिक मूल्यों को भी मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि वे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च के डीन प्रो. (डॉ.) आर. श्रीराजा कुमार ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विषय ज्ञान के साथ संवाद कौशल, आत्मविश्वास और पेशेवर व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह पहल विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

वहीं, शारदा स्किल्स एंड करियर सर्विसेज के डायरेक्टर धीरज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए पूरी तरह सक्षम और आत्मविश्वासी बनाना है। इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को इंटरव्यू, कार्यस्थल की चुनौतियों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला, जिससे वे भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील नर्सिंग प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बना सकेंगे।

पढ़ें  ग्रामीणों ने शमशान,गऊचर और पशुचर भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे की तहसील दिवस में की शिकायत

कार्यक्रम में डॉ. सुपर्णा कपूर, डॉ. मिनाती पांजा, डॉ. परिचर्ला वरप्रसाद, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट डॉ. आशा वर्गीज, डॉ. क्रिस्टा मैथ्यू, डॉ. अनामिका चरण, डॉ. फैम अहमद, डॉ. चंद्रभानु, डॉ. सुप्रवा बेहेरा, डॉ. नाजिया परवीन सहित विभिन्न विभागों के डीन, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment