प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी के पति को हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने किया खुलासा

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है ।जहां पर एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी राज मिस्त्री के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और फिर उसके बाद उसके शव को एक सेफ्टी टैंक में चिनवा दिया। घटना के 14 दिन बाद बिसरख पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सरस्वती कुंज कॉलोनी में मूल रूप से जिला बुलंदशहर के दरावर गांव का रहने वाला सतीश पाल परिवार सहित रहता था। परिवार में उसकी पत्नी नीतू और 5 साल का बच्चा है। सतीश नोएडा की एक कंपनी में कार्य करता था ।उसके पड़ोस मे अजय के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान का निर्माण हरपाल नाम का राज मिस्त्री कर रहा था। सतीश पाल की पत्नी नीतू और हरपाल के बीच प्रेम प्रसंग था।

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति की हत्या कर शव को दफनाया

दोनों के प्रेम प्रसंग में सतीश अड़ंगा डाल रहा था तो इन लोगों ने उसको को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। 2 जनवरी की रात को शराब पीने के दौरान सतीश की शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया गया और वह बेहोश हो गया ।जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान राजमिस्त्री हरपाल एक मजदूर गौरव और उसकी पत्नी नीतू ने मिलकर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया और फिर उसके बाद उसके शव को अजय के निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में दबा दिया।

भाई ने गुमशुदगी कराई दर्ज

मृतक सतीश का भाई छोटेलाल जोकि गाजियाबाद में रहता है उसके द्वारा 10 जनवरी को बिसरख पुलिस से अपने भाई के गायब होने की सूचना दी गई ।जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की और पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस को इस मामले में हरपाल पर शक हुआ और पुलिस ने हरपाल से पूछताछ की जब हरपाल से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने इस पूरी कहानी को बयां कर दिया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में छात्रों को गांजा और चरस सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़, BBA के छह स्टूडेंट गिरफ्तार

हरपाल ने बताया कि उसका और सतीश की पत्नी का प्रेम प्रसंग था लेकिन सतीश उसमें अड़ंगा डाल रहा था। इसी को लेकर उसने एक मजदूर और मृतक की पत्नी नीतू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को सेफ्टी टैंक में दबा दिया ।हरपाल की निशानदेही पर सेफ्टी टैंक को खुलवा कर मृतक के शव को भी बरामद कर लिया गया है।

बिसरख थाना पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमी हरपाल और प्रेमिका नीतू को गिरफ्तार कर लिया है ।जबकि गौरव नाम का आरोपी फरार चल रहा है ।जिसकी पुलिस अभी तलाश कर रही है।

दअसल हरपाल के द्वारा ही सतीश का मकान बनाया गया था। उसी दौरान नीतू और हरपाल के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो गई थी और तभी से इन लोगों के बीच यह प्रेम प्रसंग चल रहा था।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल गौरव नाम के आरोपी को भी आरोपी नीतू के द्वारा 20 हजार रुपये और कुछ ज्वेलरी दी गई थी ।उसको पैसे का लालच देकर ही इस हत्याकांड में शामिल किया गया ।फिलहाल वह आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment