राम मंदिर ट्रस्ट का कौन होगा पहला CEO? कल होगा फैसला… आज सौंपे जाएंगे ये 3 नाम

Sanchar Now
2 Min Read

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बुधवार को प्रस्तावित बैठक में सीईओ का चयन सबसे अहम मुद्दा होगा। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने बैठक का अजेंडा जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी सदस्यों को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। बैठक से पहले मंगलवार को सीईओ चयन के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति तीन फाइनल नाम भी ट्रस्ट को सौंप देगी।

मणिराम छावनी मंदिर में होगी बैठक

जारी अजेंडे के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट प्रवक्ता की नियुक्ति, सालाना लेखा जोखा, मंदिर प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा और सुधार, दर्शन व्यवस्था बेहतर बनाने और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसआईटी रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी। ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक मणिराम छावनी मंदिर में होगी। पहला सत्र दोपहर दो बजे और दूसरा सत्र दोपहर बाद चार बजे से चलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्टी के तीन खाली पद भरने के लिए भी चर्चा की जाएगी।

ट्रस्ट अध्यक्ष को सीईओ पद के लिए सौंपे जाएंगे 3 नाम

सीईओ चयन के लिए बनी समिति में रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली, विष्णु कांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े शामिल हैं। कमिटी के पास कुल 5585 आवेदन आए थे। इनमें ऑनलाइन इंटरव्यू करके 111 सदस्य छांटे गए और मेरिट के आधार पर 16 का इंटरव्यू लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, समिति के सदस्य मंगलवार को ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सीईओ पद के लिए तीन नाम सौंपेंगे।

वापसी पर चर्चा नहीं

अयोध्या के संत और मंदिर की धार्मिक समिति ने चंपतराय को क्लीन चिट दे दी है और ट्रस्ट में उनकी वापस की मांग भी कर रहे हैं। इस पर ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि एसआईटी जांच पूरी होने तक चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र की ट्रस्ट में वापसी पर कोई चर्चा नहीं होगी।

पढ़ें  नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, महिला पुलिसकर्मियों को म‍िलेगी स्कूटी और मोबाइल

वकीलों ने किया प्रदर्शन

चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को फैजाबाद बार असोसिएशन के वकीलों ने रामपथ पर प्रदर्शन किया। वकीलों ने चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment