‘अखिलेश यादव कुत्ते के गले मे घंटी बांध दें तो वोट उसी को देना है’, सपा MLC का अजीबोगरीब बयान वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

आजमगढ़: यूपी का आजमगढ़ जिला शुरू से ही सपा कुनबे का बड़ा गढ़ माना जाता है। समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं ने आजमगढ़ से चुनाव लड़कर पूर्वांचल के राजनीतिक समीकरण को अपने पक्ष में करने का काम किया है। हाल ही में सपा एमएलसी लालबिहारी यादव ने एक ऐसा बयान दिया जिससे जिले का राजजीतिक तापमान काफी बढ़ गया है। लालबिहारी यादव के इस बयान को लेकर सपा जहां उनके नेतृत्व के प्रति निष्ठा को लेकर देख रही है, दूसरी तरफ विपक्ष तीखे सवाल खड़ा कर रहा है।

दरअसल सपा की एक बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी लाल बहादुर यादव ने कहा कि हमें प्रत्याशी को नहीं देखना है। अगर अखिलेश यादव कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो हमें उसको भी वोट देकर जीत दिलाना है। लालबिहारी यादव के इस बयान ने जिले के सियासी पारे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।

आगामी चुनाव को लेकर तैयार की जा रही थी रणनीति

नेहरू हाल में आगामी शिक्षक एमएलसी और विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षकों को अपने पाले में करने की एक रणनीतिक बैठक चल रही थी। बैठक में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव सहित जिले के कई सपा विधायक शामिल थे। इसी दौरा मंच से संबोधित करते हुए एमएलसी लालबिहारी यादव ने ये बयान दे दिया। उन्‍होंने कहा कि हम सभी का हित उसी में छिपा हुआ है। इंसान तो फिर भी महान होता है।

वीडियो वायरल होने बाद शुरू हो गई चर्चा

एमएलसी के बयान को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नेताजी का संगठन के प्रति निष्ठा है। नेतृत्व पर भरोसा है या फिर ‘नेता जो कहें, वही सही’ वाली राजनीति। बीते 30 अगस्त को शिक्षक एमएलसी चुनाव के पूर्व शिक्षकों को एकजुट करने के लिए की गई संगोष्ठी में एमएलसी के इस बयान को भाजपा भी खूब भुनाने का प्रयास कर रही है और इसे सपा के द्वारा मतदाताओं का भारी अपमान बता रही है।भाजपा नेताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी मतदाताओं को बंधुआ मजदूर समझती है कि वो किसी को भी प्रत्याशी बनाकर लाएंगे और चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन अब समय बदल गया है मतदाता अच्छी तरह से जानता है कि उसका हित कहां सुरक्षित है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment