दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का कमाल, ईस्ट जोन 13 साल बाद फाइनल में पहुंचा

Sanchar Now
4 Min Read

ईस्ट जोन ने मंगलवार को दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली। ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में चार विकेट से जीत हासिल की। मैच के तीसरे दिन सेंट्रल जोन की दूसरी पारी में 158 रन पर ढेर हुई। मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की। ईस्ट जोन 159 रन का लक्ष्य 39.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल किया। ईस्ट जोन ने 14 सालों के बाद दलीप ट्रॉफी फाइनल में एंट्री करने का कमाल किया है। ईस्ट जोन ने पिछली बार 2012 में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ 61 रनों की पार्टनरशिप की। अभिमन्यु ने 55 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें एक सिक्स है।

ईशान किशन ने बखूबी संभाला मोर्चा

विराट सिंह 12 और कुमार कुशाग्र 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अनुकूल रॉय का खाता नहीं खुला। हालांकि, कप्तान ईशान किशन ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने 41 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर ईस्ट जोन को जीत के करीब पर पहुंचाया। ईशान ने चार चौक और एक छक्के लगाया। हर्ष दुबे ने चार विकेट लेकर ईस्ट जोन की कुछ देर के लिए मुश्किलें बढ़ाईं लेकिन टारगेट ज्यादा बड़ा नहीं होने के कारण टीम को दिक्कत नहीं हुई। सुदीप कुमार घरामी (16 गेंदों में 14) ने ईशान का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 26 रन जोड़कर ईस्ट जोन को 150 तक पहुंचाया। शमी ने चौका लगकर ईस्ट जोन को जीत की दहलीज पार कराई। उन्होंने 5 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए।

पढ़ें  'काला हिरण' विवाद: सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 19 जून को

सेंट्रल जोन तीसरे दिन 113 ही जुटा पाई

सेंट्रल जोन ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 45/3 रन से आगे बढ़ाई। सेंट्रल जोन 113 रन जुटाए और सात विकेट खोए। अमन मोखाड़े (41) ने सर्वाधिक रन बटोरे। मुकेश और शमी के सामने सेंट्रल जोन के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। रिंकू सिंह (20), हर्ष दुबे (24) और अरशद खान (25) किसी तरह सेंट्रल जोन को 150 के पार पहुंचाया। एक समय तो लगा रहा था कि रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम 100 का आंकड़ा भी मुश्किल से छू पाएगी। सेंट्रल जोन ने महज 97 रन पर आठ विकेट खो दिए थे।

पेसर मुकेश कुमार प्लेयर ऑफ द मैच

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड से नवाजा गया है। मुकेश ने कुल सात विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में चार शिकार किए। शमी ने पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और कुनैन कुरेशी को एक-एक विकेट मिला। ईस्ट जोन को पहली पारी में कोई बढ़त नहीं मिली थी। सेंट्रल जोन के 266 के जवाब में ईस्ट जोन ने भी इतने ही रन बनाए थे। पहली पारी में सूर्यवंशी (81 गेंदों में 92) शतक से चूके गए थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment