ब्लड डोनेशन, स्वच्छता; PM मोदी का बर्थडे आज, सेवा संकल्प अभियान होगा शुरू

Sanchar Now
5 Min Read

आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और दुनियाभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। साथ ही आज देश के कई इलाकों में तरह तरह के प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं। बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों ने आज पीएम मोदी को उनकी पच्चीस साल की सार्वजनिक सेवा के लिए आशीर्वाद देने के लिए दीया जलाने का आह्वान किया है। आज से लेकर 17 अक्टूबर तक बीजेपी संकल्प सेवा अभियान की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुद दिल्ली में रहेंगे। पीएम मोदी दिल्ली में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे और इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

बड़ी बाइक रैली की भी तैयारी

गुजरात में कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। अहमदाबाद में पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए 11 हजार दीये जलाए गए। आज अमित शाह जगन्नाथ मंदिर में विशेष आरती करेंगे। पीएम मोदी के गृहनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक एक बड़ी बाइक रैली की भी तैयारी की गई है। ये बाइक रैली वाराणसी से भी चलेगी जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। ये बाइक रैली देश के दस राज्यों के 193 जिलों के 1 हजार 159 गांवों में जाएगी।

कलश यात्रा के साथ होगी आयोजनों की शुरुआत

पीएम मोदी के होमटाउन वडनगर में भी आज जन्मदिन को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी चल रही है। वडनगर में आज आयोजनों की शुरुआत एक बड़ी कलश यात्रा के साथ होगी। गुजरात के चार बड़े मंदिरों से निकली कलश यात्रा वडनगर पहुंच रही है। इसके साथ ही आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वडनगर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बाइक रैली में 250 बाइक सवार निकलेंगे। ये यात्रा देश के 10 राज्यों में जाएगी। 193 जिलों में 1 हजार 195 गांवों में जाएगी और लोगों से बातचीत की जाएगी।

पढ़ें  आंध्र प्रदेश में लॉरी की बस से टक्कर, लगी आग, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

क्या है बाइक रैली का मकसद?

वडनगर में अमित शाह बाइक रैली को रवाना करेंगे तो वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। काशी से वडनगर के लिए सेवा संकल्प बाइक रैली में करीब 500 सेवा यात्री होंगे। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता अनिल पटेल ने बताया कि इस रैली के जरिये बीजेपी का लक्ष्य देश के हर नागरिक तक पहुंचने का है।

उज्जैन में दीपोत्सव का आयोजन

मध्य प्रदेश में आज उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उज्जैन के शिप्रा घाटों को 25 लाख से अधिक दीयों से रोशन किया जाएगा जिसमें 30 हजार के करीब वालंटियर शामिल होंगे। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर होने कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी थी।

22 दिन में 10 राज्यों तक पहुंचेगी बाइक यात्रा

काशी में बाइक यात्रा की खास तैयारियां की गई हैं। यात्रा के लिए नई मोटर साइकिल मंगाई गईं हैं। सुबह दस बजे यात्रा में शामिल 51 बाइकर्स काशी के ललिता घाट पहुंचेंगे, डमरू दल और शंखध्वनि के बीच सेवा यात्री गंगा जल भरेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना होगी। दोपहर बारह बजे रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर में सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे। 22 दिन चलने वाली ये यात्रा दस राज्यों, 193 जिलो, 773 तहसीलों और 1159 गांवों तक पहुंचेगी।

पढ़ें  दाल का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाया एक और कदम, अब किसी भी मात्रा में तूर, उड़द, मसूर बेच सकेंगे किसान

काशी में आज सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काशी विश्वनाथ मंदिर में  महारुद्राभिषेक करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर में  पीएम मोदी के पच्चीस वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। बाइक यात्रा यात्रा यूपी के भी 50 जिलो से होकर गुजरेगी। बता दें कि यूपी में 2027 में विधान सभा चुनाव है। सेवा संकल्प बाइक यात्रा में युवा बाइकर्स होंगे। बीजेपी इसके जरिए अल्फा और ज़ेन ज़ी तक सरकार के काम पहुंचाने की कोशिश करेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment