ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की फाइल PMO पहुंची, 5 स्टेशन बनेंगे; 5 लाख लोगों का इंतजार इसी महीने होगा खत्म

Sanchar Now
4 Min Read

नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को जल्द ही मेट्रो की सुविधा मिलने जा रही है. अभी उनको नोएडा सेक्टर 51 से ऑटो या निजी वाहनों से गौर सिटी की ओर आना पड़ता है. लेकिन अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को 15 अक्तूबर तक मंजूरी मिल सकती है. फाइल पिछले महीने ही पीएमओ को भेजी जा चुकी है. अब सिर्फ केंद्रीय कैबिनेट की मुहर का इंतजार है. पीएमओ से मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

बता दें कि  नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 तक 7.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 5 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं. खास बात यह है कि ये पूरा रूट एलिवेटेड होगा.

  • मेट्रो कॉरिडोर की अनुमानित लागत करीब 900 करोड़ रुपये
  • 7.5 किमी. लंबे इस रूट पर 5 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित
  • मेट्रो लाइन नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 तक जाएगी
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच  कनेक्टिविटी होगी और मजबूत
  • रोजाना आने-जाने वाले लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

इस रूट पर बनेंगे ये 5 मेट्रो स्टेशन

इस रूट पर कुल 5 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो कि सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4, किसान चौक के पास होंगे. इन मेट्रो स्टेशनों के बनने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी. अभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा आने के लिए निजी वाहन या फिर बस और ऑटो का सहारा लेना पड़ता है. सुबह और शाम यहां भारी जाम लग जाता है. सेक्टर 51 से मेट्रो की सुविधा मिलती है. लेकिन मेट्रो इस रूट पर आने के बाद सेक्टर-4 तक ये सुविधा मिलेगी.

पढ़ें  नोएडा में हैवानियत की सारी हदें पार, नशेड़ी ने इस बात पर नाबालिग से की घटिया हरकत

900 करोड़ से बनेंगे मेट्रो स्टेशन 

मेट्रो के काम पर करीब 900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है. सेक्टर-51 से आगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट को  एक्सटेंशन लाइन से जोड़ा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इसे बनाने में केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की भी हिस्सेदारी होगी.

RRTS कॉरिडोर से होगी कनेक्टिविटी

खास बात यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस  मेट्रो लाइन को प्रस्तावित गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट RRTC कॉरिडोर से से भी जोड़ा जाएगा. इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग जेवर एयरपोर्ट समेत दूसरे शहरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 5 लाख  लोगों को सीधा फायदा

बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो शुरू होने से यहां रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है. पिछले कुछ सालों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आवादी तेजी से बढ़ी है. यहां हजारों बिल्डिंग्स हैं. लेकिन क्षेत्र में अभी भी सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्प हैं. ज्यादातर लोगों को नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद आने-जाने के लिए निजी वाहनों, कैब या साझा ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक जाम और यात्रा का समय दोनों बढ़ जाते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment