कानपुर नगर निगम सदन में धक्का-मुक्की, मेज पर चढ़े पार्षद ने दूसरे पर चलाई लात

Sanchar Now
3 Min Read

कानपुर: शनिवार को कानपुर नगर निगम सदन में जमकर हंगामा हो गया। शनिवार को नगर निगम का सदन की बैठक चल रही थी। वार्ड के परिसीमन के दौरान भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेयी में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बढ़ गया और सपा पार्षद ने भाजपा पार्षद पर हमला कर दिया। सदन में मौजूद अन्य पार्षदों ने सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेयी को दौड़कर पकड़ा। सदन में जमकर हंगामा हुआ।

कानपुर नगर निगम में शनिवार सदन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। वार्ड के परिसीमन की जब बात आई तो भाजपा पार्षद विकास जायसवाल पर सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेयी ने हमला कर दिया। वहां मौके पर मौजूद अन्य पार्षद कुछ समझ पाते, तब तक सपा पार्षद रजत कौशिक ने अपना काम कर दिया था। हालांकि, अन्य पार्षदों ने सपा पार्षद को पकड़ लिया।

सदन में हंगामे के बीच भाजपा पार्षद ने टोटी चोर के नारे लगाए। काफी देर तक सदन में हंगामा चलता रहा। भाजपा पार्षदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख सदन को करीब आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने कहा कि सदन में हमारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास क्यों किया जा रहा है? इसके बाद मामला बढ़ गया और हंगामा होने लगा। महापौर ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि यह सदन है, दंगल नहीं। बाहर जाकर लड़ो। इसके अलावा सदन में हाल ही में निष्कासित भाजपा पार्षद पवन गुप्ता के प्रवेश और नगर निगम में कथित 100 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले पर चर्चा की मांग को लेकर भी विपक्षी पार्षदों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। सदन की बैठक में पार्षदों ने नगर निगम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

पढ़ें  कपड़ा कारोबारी का अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए कार और हथियार

पार्षद गोविंद ने कहा कि उनके क्षेत्र में दो साल से कूड़ा नहीं उठ रहा है। सदन में टेंडर प्रक्रिया और नगर निगम की विभिन्न समितियों की भूमिका को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। साथ ही इस मामले में नगर आयुक्त से स्पष्ट जवाब मांगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment