उत्तरकाशी में उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे 36 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, बर्फबारी में फंस गए थे 136 पर्वतारोही

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में उपलब्ध सभी जरूरी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद पर्यटकों को भी सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटकों और अन्य प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले हर तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

पढ़ें  दाखिल-खारिज, पैमाइश में लापरवाही पर योगी का बड़ा ऐक्शन, 4 तहसीलदारों समेत पांच निलंबित
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment