बेटी की इज्जत बचाने के लिए महिला ने कर दी पति की हत्या, पंजाब से बिहार भाग रही आरोपित को कानपुर में दबोचा

Sanchar Now
2 Min Read

कानपुर : चंडीगढ़ में पति की हत्या कर एक महिला नाबालिग बेटी के साथ फरार हो गई. महिला ट्रेन से बिहार जा रही थी. चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच और पंजाब पुलिस की टीमें भी महिला की तलाश कर रहीं थीं. पंजाब पुलिस और पंजाब क्राइम ब्रांच की सूचना पर कानपुर जीआरपी अलर्ट मोड पर आ गई. इसके बाद ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला पकड़ ली गई. महिला और उसकी बेटी को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के सुपुर्द किया जाएगा.

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि रविवार की देर रात चंडीगढ़ के सेक्टर 34 के थाना अध्यक्ष ने कानपुर सेंट्रल जीआरपी को फोन किया. बताया कि उनके यहां से एक महिला अपने पति की हत्या कर नाबालिग बेटी के साथ फरार हो गई है. वह बेटी को लेकर बिहार जा रही है. वह किसी ट्रेन में सवार है. इसके अलावा पंजाब क्राइम ब्रांच की टीम भी पंजाब पुलिस के साथ महिला की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी. कानपुर जीआरपी पुलिस को महिला की लोकेशन भी दी गई.

इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चंडीगढ़ से बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया. बाद में इनपुट मिला कि महिला जलियांवाला बाग ट्रेन से बिहार जा रही है. इसके बाद इस ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही एक कोच के बाथरूम से तलाशी के दौरान महिला को पकड़ लिया गया. महिला के साथ उसकी बेटी भी थी. महिला और उसकी बेटी को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के सुपुर्द किया जाएगा.

पढ़ें  चपरासी से मोहब्बत में रोड़ा बना पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने ही सुहाग को उजाड़ा

वहीं पकड़ी गई महिला ने बताया कि उसके पति का चाल-चलन ठीक नहीं है. पति बेटी पर भी बुरी नजर रखता था. बेटी की इज्जत की खातिर पति की हत्या करनी पड़ी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment