यूपी में तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी; सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज सब बंद, सीएम योगी ने की घोषणा

Sanchar Now
5 Min Read

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अवकाश घोषित किया है। अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में तो छात्र-छात्राओं के लिए दशहरा पर अवकाश पहले से ही रहेगा।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने महानवमी और विजयादशमी की छुट्टियों में बदलाव किया है। अब 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी की छुट्‌टी रहेगी। अगले दिन दशहरे पर अवकाश रहेगा। इससे पहले सरकार ने 20 अक्टूबर को महानवमी और दशहरे की एक साथ छुट्‌टी दी थी।

उत्तर प्रदेश में 19 अक्तूबर को महानवमी पर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के साथ सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ तक इसकी मांग पहुंची तो उन्होंने अवकाश की घोषणा की। प्रदेश में 19 अक्टूबर को रामनवमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होगा।

तीन और चार दिन लगातार छुट्टी

रविवार और विजयादशमी के बीच महानवमी का अवकाश घोषित, शिक्षकों और कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिन कार्यालयों में शनिवार को छुट्टी रहती है, वहां के कर्मियों को लगातार चार दिन अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में अवकाश घोषित किया है। रविवार 18 अक्टूबर और विजयादशमी 20 अक्टूबर के बीच छुट्टी मिलने से लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।

शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने की थी मांग

महानवमी पर अवकाश घोषित करने के लिए शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मांग की थी। संगठनों ने कहा था कि 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश है। ऐसे में 19 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित होने से कर्मचारियों और शिक्षकों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिल सकेगा।

पढ़ें  साली ने चुराया जूता और हो गया बवाल, बंधक बने बाराती तो पुलिस ने छुड़ाया; जानें क्या है मामला

पूजा-पाठ और कन्या पूजन के लिए मिलेगा समय

संगठनों का कहना था कि महानवमी पर श्रद्धालु पूजा-पाठ, हवन और कन्या पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं। 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होने से शिक्षकों और कर्मचारियों को इन धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर लगातार तीन दिन की छुट्टी से लोगों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजा था। संगठनों का कहना था कि 18 अक्टूबर को रविवार और 20 को दशहरे का अवकाश है। ऐसे में 19 को भी छुट्टी मिलने से लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा और शिक्षक-कर्मचारी महानवमी के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो सकेंगे।

अष्टमी का कन्या पूजन 18 को, नवमी का 19 और 20 को

शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस बार अष्टमी का कन्या पूजन 18 अक्टूबर और नवमी का पूजन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। 20 अक्टूबर को सुबह 9:34 बजे तक भी नवमी पूजन कर सकते हैं। काशी पंचांग के मुताबिक अष्टमी तिथि 18 को सुबह 5:54 बजे से 19 अक्तूबर सुबह 6:53 बजे तक रहेगी। नवमी तिथि 19 को सुबह 6:53 बजे से 20 अक्टूबर को सुबह 9:34 बजे तक है। 20 को नवमी तिथि समाप्त होने के बाद दशमी लगेगी। इसी दिन व्रत का पारण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा।

त्योहारों पर अवकाश को लेकर बड़े फैसले 

पढ़ें  6 महीने की बेटी को गोद में बिठाया, फिर मां ने खुद को लगाई आग… वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने त्योहारों पर अवकाश को लेकर बड़े फैसले किए हैं। इस साल योगी सरकार ने रामनवमी के अवसर पर लगातार दो दिन अवकाश का ऐलान किया था। इसके अलावा मकर संक्रांति को लेकर 15 जनवरी को भी उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment