बलासोर ट्रेन हादसे के पीड़ितों को 10 करोड़ रुपए देना चाहता है जेल में बंद महाठग सुकेश, रेलमंत्री से पत्र लिखकर कहा…

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपए के ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री को लेटर लिखा है. उसने पत्र लिखकर ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में पीड़ितो की मदद के लिए 10 करोड़ रुपए की पेशकश की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे लेटर में उसने कहा कि ये योगदान वो अपनी निजी कोष से देगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुकेश वर्तमान में मंडोली जेल में बंद है. सुकेश का कहना है कि उसके फंड का इस्तेमाल उन बच्चों की पढ़ाई के लिए किया जिन्होंने ओडिशा ट्रेन हादसे में माता- पिता को खो दिया है.

सुकेश चंद्रशेखर ने त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेलवे की प्रशंसा है. उसने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार काम अच्छा काम कर रही है. इसको देखकर काफी गर्व महसूस होता है. साथ ही घटना में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सुकेश ने पत्र लिखा है.

दिल्ली सीएम को लेकर भी लिख चुका है चिट्ठी

इस पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर भी चिट्ठियां लिख चुका है. हाल में ही ओडिशा के बालासोर में एक ट्रेन हादसा हो गया था. इसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए थे.सुकेश ने कुछ दिनों पहले चिट्ठी लिखकर जेल प्रशासन के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए थे.

उसने ने भी कहा था कि अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और पूर्व जेल डीजी संदीप गोयल के खिलाफ दिए गए बयान वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है. वहीं बयान को वापस ना लेने पर टिल्लू ताजपुरिया और अंकित गुर्जर की तरह उसकी भी जेल में हत्या कर दी जाएगी. उसने यह भी आरोप लगाया कि उससे प्रोटेक्शन मनी की मांग की जा रही है.

पढ़ें  मथुरा में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली और जयपुर की ओर आने-जाने वाली 28 ट्रेनें रद या रूट बदले
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment