देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने बड़ा कदम उठाते हुए धामी सरकार के पिछले 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर दिया है. देहरादून के एक निजी होटल में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धामी सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस मौके पर पूरी सरकार और भाजपा का संगठन मौजूद रहा.
इस दौरान पर सीएम धामी ने कहा कि, हम जनता के बीच में अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं. 2022 में भी लेकर आए थे. जो भी संकल्प हमने जनता को दिया था, वो हमने पूरा किया था और आगे बढ़ रहे हैं. 2022 में उत्तराखंड की जनता ने मिथक को तोड़ा और लगातार बीजेपी पर विश्वास जताया. हम लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं.
सीएम में गिनाईं उपलब्धियां:
- युवाओं को रोजगार मिलना और महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता रही है.
- 2021 कोरोना महामारी के समय हमने पर्यटन, परिवहन और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए 200 करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज दिया था.
- चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ और स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए 118 करोड़ के राहत पैकेज जारी किया.
- कोविड वॉरियर्स का सम्मान किया. महामारी में अपने परिवार को खोने वाले बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुरू की थी.
- भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया. संगठित नकल के गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है.
- इन वर्षों में 36 हजार युवाओं को नौकरी मिली. बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी मिली है.
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए नई योजना मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना शुरू की है. योजना के पहले साल में भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 11 हजार युवाओं को कोचिंग उनके घर पर ही मिलेगी. दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा, कमरा नहीं लेना पड़ेगा. फीस भी निशुल्क.
- वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को जर्मन और जापानी भाषा की ट्रेनिंग दी जा रही है. इस पहल के तहत 106 युवाओं को विदेश में रोजगार मिला है.
- युवाओं के लिए युवा आयोग गठन का फैसला लिया है, जल्द धरातल पर उतरेगा.
सीएम धामी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, आज उत्तराखंड के अंदर लगभग 2000 स्टार्टअप चल रहे हैं. नए उद्योगों के लिए 200 करोड़ रुपए के आर्थिक वेंचर फंड की व्यवस्था है. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को अपना काम शुरू करने में सहायता मिल रही है. वरदान छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता की मदद मिल रही है. अब तक 21 हजार से ज्यादा छात्रों को लाभ मिल चुका है. मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति योजना है. इसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक उपलब्धियां के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है. इसका उद्देश्य है कि कोई ऐसा बच्चा जिसके माता-पिता आर्थिक रूप से संपन्न न हो, लेकिन उनकी क्षमता रुकनी नहीं चाहिए.
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन योजना में 140 छात्रों को कक्षा 12 के बाद करियर निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है. अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र विद्यार्थियों को भी आर्थिक सहायता दी जा रही है. मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना में 11 हजार छात्रों को नीट व जेईई जैसी प्रतियोगिताओं की निशुल्क कोचिंग करने के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया है. 10वीं, 12वीं और स्नातक के छात्रों के आड़े आर्थिक दिक्कतें न आएं, इसलिए ऐसे बच्चों को टैबलेट उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड-
सीएम धामी ने मातृशक्ति पर बात करते हुए कहा कि,
|
गरीब कल्याण, ग्रामीण विकास और रिवर्स पलायन:
- करीब 10 लाख से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के ₹1500 रुपए सीधे उनके बैंक खातों में मिल रही है. हर महीने 10 हजार लोग इसमें बढ़ रहे हैं. इसमें विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सभी शामिल है. पहले इस पेंशन में यह व्यवस्था थी कि घर में अगर दो बुजुर्ग दंपति होते थे, तो केवल एक को मिलती थी, लेकिन अब दोनों को मिलती है.
- पिछले 2022 चुनाव से पहले जारी संकल्प पत्र में हमने अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए साल में तीन गैस के सिलेंडर रिफिल करके देने का वादा किया था और सरकार आने के बाद 2022 से हम लगातार 2 लाख लोगों को तीन सिलेंडर रिफिल कर दे रहे हैं.
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं.
- गरीब कल्याण अन्न योजना में 7 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है.
- आवास योजना के तहत 1 लाख से अधिक घर अभी तक बनाए गए हैं, बहुत जल्द राज्य को ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त मकान भी मिलने वाले हैं. चुनाव से पहले ही मकान के औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी.
- वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमांत गांवों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री ने ही भारत के अंतिम गांव माणा को प्रथम गांव का दर्जा दिया और यहीं से इसकी शुरुआत की थी. इसके बाद 200 प्रकार की सुविधाओं का काम उन क्षेत्रों में शुरू हुआ.
मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत 6500 से अधिक लोगों ने अपने गांव में वापसी की है. रिवर्स पलायन हुआ है. इसके दर में 44 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. हमारा प्रयास है कि हर गांव लौटने वाले को वहीं पर रोजगार मिले, स्वरोजगार का अवसर मिले. पीएम स्वनिधि योजना के तहत 33 हजार रेहड़ी-ठेली चलाने वालों को अपना कारोबार चलाने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा मिली है.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड-
किसानों के लिए कार्य: मंडुवा, झंगोरा और लाल चावल जैसे पहाड़ी उत्पादों को GI टैग से पहचान मिली है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 8 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि पहुंची है. पात्र किसानों को ₹3 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करा रहे हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को बढ़ावा देने के लिए पॉली हाउस निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए का धनराशि का प्रावधान है. कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है. एप्पल मिशन, कीवी मिशन पर काम हो रहा है.
महक क्रांति के तहत सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ऐरोमा वाली खेती विकसित की जा रही है, ताकि हमारे राज्य में सुगंध के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ें. दुग्ध उत्पादकों के लिए प्रति लीटर चार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी अभी दी जा रही है. बदरी गाय के घी को भी GI टैग मिला है, उससे उसका महत्व बढ़ गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में मत्स्य पालकों की आमदमी बढ़ाने के लिए 170 करोड़ रुपए की ट्राउट प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है. खाड़ी के देशों से हमारे ट्राउट फिश की डिमांड हो रही है. गेहूं की सरकारी खरीद पर किसानों को न्यूनतम मूल्य पर ₹20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है.
शिक्षा पर कार्य:
|
