चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, प्राधिकरण का एक्शन प्लान तैयार

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एक्शन प्लान तैयार हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर एसीईओ अमनदीप डुली के नेतृत्व में प्राधिकरण, नेफोवा व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जायजा लिया। ट्रैफिक जाम से निपटने का फौरी प्लान तैयार कर सीईओ को सौंप दिया है सीईओ ने इस पर तत्काल अमल करने के निर्देश दिए।

दरअसल, चार मूर्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे व्यस्तथम चौराहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन चालक रोजाना इसी चौक से होकर गुजरते हैं इस चौराहे पर अंडरपास प्रस्तावित है। जिसकी डिजाइन तैयार हो चुकी है और अब स्टीमेट तैयार हो रहा है। इसके बाद अप्रूवल की प्रक्रिया पूरी कर टेंडर जारी किया जाएगा। इसे बनकर तैयार होने में लगभग दो साल का वक्त लगेगा। तब तक के लिए इस चौराहे को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने के लिए सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग को इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार शाम इस चौक पर वाहनों की लंबी कतार लगने की सूचना पर संज्ञान लेते हुए सीईओ ने प्राधिकरण की टीम को ट्रैफिक पुलिस व नेफोवा के साथ मौके पर हल निकालने के निर्देश दिए। मंगलवार को एसीईओ अमनदीप डुली के नेतृत्व में जीएम प्रोजेक्ट विशु राजा, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह, एसीपी सौरभ, नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, दीपांकर कुमार और मनीष अवस्थी आदि की टीम ने मौके का मुआयना किया कमेटी ने कई सुझाव भी दिए।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के एसटीपी पर लगेगा डिजिटल पहरा, अब ऑनलाइन होगी सीवरेज ट्रीटमेंट की निगरानी

हिंडन ब्रिज से तिगडी की तरफ जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड व बस वे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जिससे भी बिना चौक पर गए तिगरी की तरफ जा सके। सर्विस रोड पर बनी पुलिस चौकी भी शिफ्ट की जाएगी। नोएडा और तिगड़ी की तरफ से एक मूर्ति गोल चक्कर की तरफ जाने वाले वाहन मेन कैरिज वे पर ले जाकर सीधे बस वे का उपयोग करके इटेड़ा रोटरी की तरफ ध्यान रखेंगे। जिससे भी सीधे यूटन पर नहीं जा सकेंगे इसी जगह रोड के किनारे लगे यूनीपोल को भी शिफ्ट किया जाएगा। यहां के बस वे और सर्विस रोड को मेन रोड से भी कनेक्ट किया जाएगा।

एक मूर्ति गोल चक्कर की तरफ से आने पर इटेड़ा गोल चक्कर से शाहबेरी की तरफ टर्न को बंद करने का भी सुझाव दिया। इसके लिए इटेड़ा गोल चक्कर से चार मूर्ति की तरफ योगदान के पास एक और यू-टर्न बनाए जाने पर भी विचार किया गया। इसके बन जाने से शाहबेरी जाने वाले वाहन इसी यू-टर्न से होकर जाएंगे। इटेड़ा गोल चक्कर से 60 मीटर रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड में बस वे से जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। टीम की सर्वे रिपोर्ट प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी को सौंप दी गई है। सीईओ ने चौराहे पर वाहन चालको को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए इन सुझाव पर अमल करने के निर्देश दे दिए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment