राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने रोजा जलालपुर में की विचार गोष्ठी, संगठन को मिले चंदे पर हुई चर्चा

Sanchar Now
5 Min Read

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के द्वारा रोजा जलालपुर में एक प्रजापति विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संजय कुमार प्रजापति को आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं रिटायर्ड प्रधानाचार्य सतपाल सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के 23 साल के कार्यकाल के समस्त लेन देन का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के यशस्वी एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा नहीं एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे महासभा के पिछले 23 साल के कार्यकाल का ब्यौरा समाज में मांगा गया। जिसे राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संजय कुमार प्रजापति ने विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के 23 साल के कार्यकाल में लगभग 2 करोड़ रुपए का घोटाला है जिसका आज तक कोई हिसाब किताब राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने समाज के सामने नहीं रखा है l 23 साल के समूचे कार्यकाल में बहुत से कार्यक्रम हुए हैं इन सभी कार्यक्रमों के लिए समाज ने दान व चंदे के रूप में अकूत धन राष्ट्रीय प्रजापति महासभा को दिया है जिसका आज तक कोई भी हिसाब किताब नहीं हुआ है।

आज के समय में रिकॉर्ड के हिसाब से राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के खाते में 2200 आजीवन सदस्यों के आजीवन सदस्यता का शुल्क लगभग 2400000 रुपए महासभा के खाते में होना चाहिए था जिसमें कि महासभा का खाता बिल्कुल खाली नजर आता है। इसके साथ ही संजय कुमार प्रजापति ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कदम प्रजापति समाज की मांग पर उठाया है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम लोग जमीनी स्तर पर समाज से जुड़े हुए हैं और यदि हम संगठन को समाज के द्वारा दिए गए दान व चंदे के सहयोग से चलाते हैं तो उस दान और चंदे का हिसाब किताब देना हमारी और किसी भी संगठन की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

पढ़ें  नाबालिक से कुकर्म के दोषी को अदालत ने बीस वर्ष कारावास की सुनाई सजा, लगाया जुर्माना

इस कार्यक्रम से पहले उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया और समाज की मांग पर उन्होंने सभी पूर्व पदाधिकारियों से हिसाब किताब रखने की मांग की, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की इस अनदेखी और लापरवाही से क्षुब्ध होकर प्रजापति समाज ने ग्राम जलालपुर में यह कार्यक्रम रखा और उसमें राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के मुख्य महासचिव संजय कुमार प्रजापति को आमंत्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रजापति समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के संपूर्ण कार्यकाल के दौरान समस्त लेनदेन के हिसाब किताब की उचित रूप से रखने की मांग की। जिसके ना होने पर उन्होंने कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग डॉक्टर अनिल कुमार प्रजापति ग्रेटर नोएडा, भीम सिंह प्रजापति, प्राची प्रजापति बुलंदशहर, दिल्ली प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति, पूर्व मुख्य महासचिव सोनू कुमार प्रजापति, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विंग दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा, अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव राजेंद्र कुमार प्रजापति आर्य , समाज के वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश देहरा, डॉक्टर महिपाल प्रजापति, श्रीपाल प्रजापति, डॉक्टर सुभाष तोमर प्रजापति व अन्य गणमान्य लोगों ने अपने अपने वक्तव्य रखे। समाज के सभी लोगों ने हिसाब किताब के लिए उठ रही मांगों का समर्थन किया और राष्ट्रीय प्रजापति महासभा को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने ईमानदारी से समाज के सामने अपने संपूर्ण कार्यकाल का हिसाब किताब नहीं रखा तो समाज उनसे अपने द्वारा दिए गए दान चंदे की धनराशि को वापस लेने की मांग करेंगे और कानूनी कार्यवाही करेंगे।

पढ़ें  17 KM रूट, 11 स्टेशन और 1 इंटरचेंज; ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की DPR केंद्र को भेजी गई

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामपाल सिंह प्रजापति, मुंशी प्रजापति, सुखदेव प्रजापति, नरेश प्रजापति, सरजीत प्रजापति,, पुनीत, प्रधान धर्मवीर प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, धर्मपाल प्रजापति बाबूजी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment