लग्जरी गाड़ियों की चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। लग्जरी गाड़ियों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बीटा 2 पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इन चोरों को रियान गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से दो चोरी की कार चोरी करने के उपकरण और 16 चाबी, आठ नंबर प्लेट, चार मोबाईल व आरसी व आधार कार्ड की फोटो कॉपी सहित नगदी पुलिस ने बरामद की है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में लग्जरी वाहनों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है शातिर चोरी करने वाला गिरोह यहां से गाड़ियों की चोरी करता है और फिर दूर अन्य जनपदों में ले जाकर उन्हें सस्ते दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। बीटा 2 थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं होने के बाद पुलिस इस गिरोह की तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को गिरोह के दो शातिर चोरों को रियान गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की गाड़ियां व नंबर प्ले सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में लग्जरी गाड़ियों की चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जिनमें हरियाणा करनाल निवासी सोनू कश्यप और जिला मुरादाबाद निवासी खलील अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक क्रेटा और एक वैगनआर कार बरामद की है। इसके साथ ही चोरी करने के उपकरण, फर्जी दस्तावेज, चाबियां व नंबर प्लेट सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर एक दर्जन से ज्यादा चोरी व गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।

पढ़ें  राहुल गांधी देश के इतिहास में नोटंकी मास्टर व अराजकता का प्रतीक - गिरिराज सिंह

दोनों शातिर आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की दो कार क्रेटा और वैगनआर बरामद की है इसके साथ ही चार गाड़ियों की चाबियां, दो आधार कार्ड व आरसी की फोटो कॉपी, 4 मोबाइल और ₹37000 नगद बरामद किए हैं। इनके द्वारा गौतम बुध नगर सहित आसपास के जनपदों में दर्जनों घर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

एडीसीपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य वाहन चोरी करने से पहले फर्जी नंबर प्लेट तैयार करते थे और गाड़ियों की रेकी करके डिवाइस व टूलकिट के माध्यम से लॉक खोल कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। उसके बाद वाहनों को पार्ट्स के रूप में बेचकर अवैध धन कमाते थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment