हिंदू बनना चाहता है मुरादाबाद का आमिर, DM को दिया आवेदन, पत्नी ने कहा-हिंदू गर्लफ्रेंड के लिए कर रहा ड्रामा

Sanchar Now
5 Min Read

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आमिर अली नाम के मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म में आस्था दिखाकर हिंदू धर्म अपनाने के लिए मुरादाबाद के जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर हड़कंप मचा दिया है. मुस्लिम युवक आमिर अली द्वारा धर्म परिवर्तन का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने आमिर अली से अमित महेश्वरी बने युवक के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है.

वहीं इस पूरे मामले में धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रार्थना पत्र देने वाले आमिर अली उर्फ अमित महेश्वरी की पत्नी महक उर्फ गुलअफशा ने मीडिया के सामने आकर इसे आमिर का ड्रामा बताया है. महक ने मीडिया के माध्यम से बात कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि धर्म परिवर्तन कानून की आड़ लेकर आमिर अली हिंदू लड़की से दूसरी शादी करना चाहता है.

शादीशुदा मुस्लिम युवक ने दी धर्म बदलने की अर्जी

मुरादाबाद की मुगलपुरा प्रथम इलाके में रहने वाले रिटायर्ड सीनियर पोस्टमास्टर जहीर खान की बेटी महक उर्फ गुलअफशा की शादी 22 फरवरी 2022 में आमिर अली से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद ही महक को आमिर अली पर शक हुआ कि आमिर किसी से मोबाइल पर छुपाकर चैट कर रहा है. जब महक ने आमिर अली को रंगे हाथों शुभांगी महेश्वरी नाम की एक लड़की से बात करते हुए पकड़ा तो आमिर ने उससे कहा कि वह शुभांगी महेश्वरी से रिलेशनशिप में वर्ष 2014 से है.  और अब शुभांगी महेश्वरी उसे ब्लैकमेल कर रही है. इसलिए मजबूरी में वह उस लड़की से बात कर रहा है.

पढ़ें  नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों की तेज रफ्तार कार हाईवे पर पलटी

आमिर कभी हिंदू नहीं बन सकता

आमिर की पत्नी महक ने यह बात आमिर की मां को भी बताई. महक का आरोप है कि आमिर की मां ने उसे समझाया कि मर्द तो होते ही ऐसे हैं. तो वह शांत रहे और अपने पति को समझा दे. कुछ दिन में सब ठीक हो जायेगा. महक ने बताया कि- बात घटने के बजाए और ज्यादा बढ़ने लगी और अब आमिर अली ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अमित महेश्वरी रखकर हिंदू बनने के लिएं आवेदन कर दिया है. महक ने बताया कि आमिर कभी भी हिंदू धर्म नहीं अपना सकता. वह बहुत कट्टर मुसलमान है. वह तो कभी किसी हिंदू की दुकान से खरीदी हुई कोई खाने की चीज भी नहीं खाता है. महक के मुताबिक आमिर अली यह चाहता है कि वह धर्म परिवर्तन कर अलीगढ़ में रहने वाली अपनी हिंदू प्रेमिका शुभांगी महेश्वरी से शादी करे और उसके ऊपर लव जिहाद का आरोप भी न लगे.

महक ने सीएम योगी से लगाई गुहार

महक ने अपनी 3 महीने की बेटी को गोद में लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वह धर्म परिवर्तन कानून का सहारा लेकर उसका घर बर्बाद करने वाले आमिर अली उर्फ़ अमित महेश्वरी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें. महक ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि एक बेटी का घर बसाने के लिए क्या योगी जी दूसरी बेटी का घर उजड़ने देंगे.

आमिर अली के घर पर लटका है ताला

वही धर्म परिवर्तन का ऐलान करने वाला आमिर अली उर्फ अमित महेश्वरी अपने घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ फरार है. वहीं पीड़िता का कहना है कि- वह आमिर के खिलाफ कार्रवाई चाहती है. धर्म परिवर्तन का ड्रामा करने वाले आमिर अली उर्फ अमित महेश्वरी शातिर व्यक्ति है और वह लव जिहाद जैसे कानून से बचने के लिए धर्म परिवर्तन का सहारा लेकर अपनी हिंदू प्रेमिका से शादी करना चाहता है. वह अपनी पहली पत्नी महक उर्फ गुलअफशा और अपनी 3 महीने की बेटी से भी छुटकारा चाहता है.

पढ़ें  Ghaziabad Crime: ननिहाल आई मासूम को चचेरे मामा ने उतारा मौत के घाट, चप्पलों ने सुलझाई गुत्थी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment