जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सपाइयों ने किया दौरा

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बाढ़ से प्रभावित दर्जनों गांवों का दौरा किया और इस दौरान बाढ़ से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। सपाइयों ने उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की तरफ से बाढ़ से निपटने की तैयारियां उचित नहीं है। क्योकि पूर्व अनुमान था कि बाढ़ की आशंका है उसके बाद भी प्रशासन के उचित प्रबंध नहीं थे।

दरअसल, यमुना नदी में उफान आने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण 10 गांव में पानी भर गया है वहीं कई सेक्टरों में भी यमुना का पानी पहुंच गया है। गांवो और सेक्टरों से लोगों को बचाव के लिए प्रशासन पुलिस और प्राधिकरण की टीम में जुटी हुई है और लोगों को रेस्क्यू कर वहां से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ से पीड़ित सैकड़ों लोगों को और उनके जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बाढ़ से प्रभावित दर्जनों गांवों का दौरा कर पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने शासन प्रशासन पर बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम ने करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है बाढ़ से हालात भयावह हैं। सैकड़ों परिवारो सहित हजारो गोवंश व अन्य जानवर बाढ़ में फंसे हुए हैं। ऐसे में लोगों के पास खाने पीने का सामान और पशुओं के लिए चारा नहीं है। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की सरकार की तरफ से मदद न मिलने का भी आरोप लगाया।

पढ़ें  होली के दिन ग्रेटर नोएडा में तीन बार होगी पानी की सप्लाई, समय करें नोट; दिक्कत आने पर इन नंबरों से लें मदद

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि बाढ़ का पूर्व अनुमान होने के बावजूद भी शासन व प्रशासन की तरफ से बाढ़ से निपटने की कोई तैयारी नहीं की गई। सरकारी तंत्र की असफलता के कारण हजारों लोगों की जान पर बन आई है। सरकार बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में नाकाम साबित हुई है। भाटी ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य करेगा।

शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, जिला उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, रोहित भत्ते गुर्जर, नवीन भाटी, अक्षय चौधरी, विनोद लोहिया और आकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment