नाग नागिन के जोड़े के द्वारा युवक को डसने से इलाज के दौरान हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने नाग नागिन को उतारा मौत के घाट

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के ऊँचा अमीरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात लगभग 2:00 बजे सांपों के आतंक से पूरे गांव में दहशत हो गई। जहाँ गांव में सोते समय नाग और नागिन के एक जोड़े ने युवक को डस लिया जिससे आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गए जहां पर युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नाग और नागिन को मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रेटर नोएडा में कई दिनों की लगातार बारिश हो रही है जंगलों में पानी भरा हुआ है उसी के चलते शुक्रवार की देर रात लगभग 2:00 बजे एक नाग और नागिन ने घर में सो रहे युवक को डस लिया। जिसके बाद युवक की स्थिति बिगड़ने लगी परिजन आनन फानन में इलाज के लिए युवक को अस्पताल लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने नाग और नागिन को पीट पीट कर मार डाला।

सावन के महीने में यू तो नाग नागिन के जोड़े को देखना शुभ माना जाता है लेकिन इसी नाग नागिन के जोड़े ने पूरे घर को रुलाने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल जारचा थाना क्षेत्र के ऊँचा अमीरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात घर में सो रहे सोनू (25) नाम के युवक को नाग और नागिन ने डस लिया। जैसे ही युवक को नागों ने डसा परिवार लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें  हत्या के प्रयास में दोषी को अदालत ने 10 वर्ष कारावास की सुनाई सजा, ₹20000 का लगाया जुर्माना।

नाग और नागिन के द्वारा युवक को डसने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है हालांकि गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की मौत के बाद नाग और नागिन को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लगभग 2:00 बजे छोटू यादव के घर में एक सांप निकला। उसी दौरान गांव में रहने वाले सोनू को भी नाग ने डस लिया जिसके बाद सोनू को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू के पिता की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हो गई थी सोनू की शादी को महज 2 साल हुए हैं सोनू के एक बच्चा है घर में कमा के लाने वाला सिर्फ एक सोनू ही है घर का पेट पालने वाले वही था पूरा घर उसी पर आश्रित है।

जारचा क्षेत्र के ऊँचा अमीरपुर गांव में नाग और नागिन के डसने से दहशत बनी हुई है वही गांव के युवक सोनू की मौत के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को सरकार के द्वारा सहायता राशि देने की भी मांग की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment