Seema Haider ने मेरा भारत महान का बैज लगाकर वीडियो किया वायरल, प्रोड्यूसर ने दिया फिल्म में रोल का ऑफर

Sanchar Now
4 Min Read

पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। यूपी नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा-सचिन को अपनी फिल्म में एक्टिंग करने का ऑफर दिया है। डायरेक्टर का कहना है कि फिल्म में काम के लिए सीमा को लाखों रुपए मिल जाएंगे। इससे परिवार की आर्थिक हालात ठीक हो जाएगी।

तंगहाली की खबरें देखकर डायरेक्टर ने दिया ऑफर

मीडिया में सीमा-सचिन की आर्थिक तंगी की खबरें आने के बाद अमित जानी ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में मुंबई में जानी फॉयर फॉक्स नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाउस बनाया है। मैं उदयपुर में पिछले दिनों हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ नाम से फिल्म बना रहा हूं। जिसमें सीमा को एक्टिंग करने का ऑफर दे रहा हूं। सीमा मेरी फिल्म में काम करें। इसके लिए उन्हें उनका मेहनताना मिलेगा। जिससे परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।”

सीमा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया

अमित जॉनी ने बताया, फिल्म को नवंबर में किया जाएगा। सीमा को ऑफर दिया है कि वे अगर चाहें तो फिल्म में उनके साथ काम कर सकती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक सीमा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मैं उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।

भारतीय होने के नाते मदद करना जिम्मेदारी

अमित जानी का कहना है कि हमने सीमा के अवैध रूप से भारत आने का विरोध किया है। लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि सीमा हैदर और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वो लोग खाने के मोहताज हैं। ऐसे में भारतीय होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी मदद करें। ताकि उनका परिवार परेशान न हो।

पढ़ें  गांव के शख्स से था पत्नी का अवैध संबंध, बार-बार मना करने पर भी नहीं मानी; गला दबाकर पति ने ले ली जान

आर्थिक तंगी से गुजर रहा सचिन का परिवार

पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के कारण सचिन और उसके पिता नेत्रपाल करीब एक महीने से नौकरी नहीं कर पा रहे। जिसके कारण उनका घर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने सचिन और उसके पिता को काम करने की इजाजत तो दे दी। लेकिन अब उन्हें कोई काम ही नहीं दे रहा। नेत्रपाल मंडी में मजदूरी करते थे जबकि सचिन घर के पास ही किराने की दुकान में काम करता था।

मेरा भारत महान का बैज लगा वीडियो वायरल

UP ATS समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां सीमा के जासूस होने के शक में फिलहाल जांच कर रही हैं। सी सीमा और सचिन समेत परिवार के हर मूवमेंट पर पुलिस की नजर है। सीमा को भारतीय नागरिकता भी अभी नहीं मिली है। लेकिन सीमा ने खुद को भारतीय मानना शुरू कर दिया है। सीमा का मेरा भारत महान का बैज लगाने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसके बैकग्राउंड में देश भक्ति गीत बज रहा है। सीमा बैज लगाकर कुर्सी पर बैठी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment