देश में गदर 2 की आंधी…15 अगस्त को लखनऊ में फ्री दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में

Sanchar Now
3 Min Read

स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति की फिल्में मुफ्त देखी जा सकेंगी। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने इस संबंध में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर सिनेमा हॉल में सीट दी जाएगी।

मल्टीप्लेक्स                                  फिल्म                प्रदर्शन का समय        ऑडी
वेव मल्टीप्लेक्स गोमती नगर                आईबी 71            दिन में    1:00     बजे        3
सिनेपॉलिस वन अवध सेंटर गोमती नगर    भाग मिल्खा भाग        दिन में    1:00    बजे        6
सिनेपॉलिस फन रिपब्लिक गोमती नगर    भाग मिल्खा भाग        दिन में 12:30 बजे        3
पीवीआर सिनेमा सहारागंज                     भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:30 बजे        2
पीवीआर फिनिक्स आलमबाग                भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:30 बजे        5
पीवीआर लुलु मॉल सुशांत गोल्फ सिटी    भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:30 बजे        1
आईनॉक्स रिवर साइड मॉल गोमती नगर     भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:00 बजे        4
आईनॉक्स गार्डेन गलेरिया मॉल तेलीबाग     भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:00 बजे        1
आईनॉक्स उमराव निशातगंज                भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:00 बजे        2
आईनॉक्स क्राउन, चिनहट फैजाबाद रोड    भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:00 बजे        1
आईनॉक्स इमराल्ड आशियाना        भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:00 बजे        7
आईनॉक्स प्लासियो गोमती नगर         भाग मिल्खा भाग        दिन में 1:00 बजे        1
मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा        आईबी 71            दोपहर 12:00 बजे        3

पढ़ें  बुलंदशहर में मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, जय श्रीराम के नारे लगवाते हुए दी ये धमकी

वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली छात्रों के लिए आरक्षित सीटें

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 30 फीसदी, स्कूल कॉलेज के छात्रों के लिए 30 फीसदी और दिव्यांगों के लिए 30 फीसदी सीटें आरक्षित रखी गई हैं। 30 फीसदी सीटें जनसामान्य केलिए रहेंगी। जिन हॉल में सीटें आरक्षित हैं उनमें वेव मल्टीप्लेक्स, सिनेपॉलिस वन अवध गोमती नगर, पीवीआर सहारागंज, पीवीआर सिंगापुर मॉल, पीवीआर लुलु मॉल, आईनॉक्स रिवर साइड मॉल गोमती नगर, आईनॉक्स गार्डेन गलेरिया मॉल तेलीबाग शामिल हैं। साथ ही आईनॉक्स उमराव निशातगंज, आईनॉक्स इमराल्ड आशियाना, आईनॉक्स प्लासियो गोमती नगर, मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा, सिनेपॉलिस फन रिपब्लिक और पीवीआर फिनिक्स आलमबाग शामिल हैं।

क्या करना होगा-

सहायक आयुक्त वाणिज्यकर एससी सिंह बिशेन के अनुसार जिस मल्टीप्लेक्स की जिस ऑडी में फिल्म का प्रदर्शन होगा वहां समय पर पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश मिल जाएगा। फिल्म देखने जाने वालों की सहायता के लिए वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों को भी कुछ सिनेमाहॉल में तैनात किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment