रबूपुरा में सीमा हैदर के बच्चो ने डीपीएस स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Sanchar Now
5 Min Read

संचार न्यूज़। मंगलवार को पूरे देश में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित डीपीएस स्कूल में पाकिस्तान सीमा हैदर के चारों बच्चों ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान में सम्मिलित हुए। इसके बाद चारों बच्चे स्कूल के अन्य बच्चों के साथ बैठकर काफी खुश नजर आए। चारों बच्चों का अभी डीपीएस में एडमिशन नहीं हुआ है लेकिन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बच्चों को स्कूल में झंडा फहराने के लिए स्कूल प्रबंधक अपने साथ ले गया था।

दरअसल, सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत में जाकर सचिन मीणा के घर रबूपुरा में रह रही है। सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक है जिसके चलते स्थानीय पुलिस, यूपी एटीएस और केंद्रीय जांच एजेंसीया जांच कर रही है। बता दे कि सीमा गुलाम हैदर की पब्जी गेम के द्वारा सचिन मीणा से प्यार हो गया जिसके बाद सीमा हैदर अपने चार बच्चो के साथ 13 मई को नेपाल से अवैध रूप से भारत मे प्रवेश कर रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ किराए के मकान में रहने लगी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी होने पर सचिन मीणा व सीमा गुलाम हैदर अपने चार बच्चों को लेकर यहां से फरार हो गए। नोएडा पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से सचिन मीणा सीमा हैदर और 4 बच्चों को हिरासत में लिया। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। जेल से जमानत पर रिहा होने पर सभी रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पर रह रही हैं वहीं पुलिस और अन्य एजेंसियां अभी मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें  प्रॉपर्टी डीलर ने फीमेल कुत्ते के साथ किया रेप, पड़ोसियों के शोर मचाने पर कुत्ते को तीसरी मंजिल से फेककर हुआ फरार

रबूपुरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भीम सेन शर्मा ने बताया कि सचिन मीणा के साथ पाकिस्तान सीमा गुलाम हैदर उसके घर में रह रही है। सीमा गुलाम हैदर के चार बच्चों का दाखिला स्कूल में करने के लिए सचिन के पिता नेत्रपाल ने स्कूल प्रबंधन से मांग की थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कहा कि सीमा गुलाम हैदर को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। जब तक सीमा गुलाम हैदर और उसके बच्चों को भारत की नागरिकता नहीं मिल जाती तब तक स्कूल में एडमिशन कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जांच पूरी हो जाएगी और भारत की नागरिकता मिल जाएगी तब वह बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने पर बात की जाएगी। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सीमा गुलाम हैदर के चारों बच्चों को डीपीएस प्रबंधक समिति अपने साथ स्कूल में ले गए जहां पर झंडा फहराने और राष्ट्रीय गान में सभी शामिल हुए अन्य बच्चों के साथ बैठकर सीमा गुलाम हैदर के चारों से काफी खुश नजर आए।

स्वतंत्रता दिवस का मौके पर सीमा गुलाम हैदर के द्वारा भी एक वीडियो जारी किया गया जिसमें सीमा गुलाम हैदर ने भारत में रहने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार पर उन्हें पूरा भरोसा है हालांकि अभी सुरक्षा एजेंसीया और पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन उन्होंने जल्द ही जांच पूरी होने के बाद भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि उनके अधिवक्ता एपी सिंह के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के पास भारतीय नागरिकता लेने की दया याचिका भेजी गई है। वीडियो में सीमा गुलाम हैदर ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। वीडियो में सीमा ने कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था जिंदाबाद है और जिंदाबाद ही रहेगा।

पढ़ें  Noida Crime: प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पति ने सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या, अब तक छह आरोपित गिरफ्तार

देश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। रबूपुरा में भी सीमा गुलाम है घर और उसके बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी वीडियो में सीमा गुलाम हैदर तिरंगे के साथ नजर आए और उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए वही सीमा गुलाम हैदर के चारों बच्चे डीपीएस स्कूल में जाकर राष्ट्रगान और झंडा फहराने में शामिल हुए और अन्य बच्चों के साथ काफी खुश नजर आए हालांकि अभी पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही तय हो पाएगा कि सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान से जासूसी करने आई है या वह सचिन से मोहब्बत के चलते भारत में रहने आयी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment