लेजर पार्क सोसायटी में होम बायर्स ने 13 साल बाद फहराया तिरंगा, बुजुर्ग महिला ने जमकर किया डांस

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लेजर पार्क सोसायटी के होम बायर्स ने मंगलवार को 13 साल बाद आखिरकार सोसाइटी में तिरंगा फहराया गया और लड्डू बांट कर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हुए खुशी मनाई। इस अवसर पर 70 साल की दादी अम्मा ने फ्लैट मिलने की खुशी में स्वतंत्रता दिवस पर झूम कर नाचते हुए खुशी जाहिर की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

दरअसल, 2010 में अमरपाली लेजर पार्क सोसाइटी में लोगों ने अपने फ्लैट बुक कराए थे लेकिन बिल्डर अनिल शर्मा के द्वारा की गई धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की वजह से यह प्रोजेक्ट अधर में लटक गया। जिसके बाद मामला हाई कोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिर कोर्ट के दखल के बाद बचे हुए काम को एनबीसीसी द्वारा पूरा कराकर बायर्स को फ्लैट दे दिए गए। अधिकांश बायर्स को फ्लैट मिल चुके हैं बाकी बचे हुए बायर्स को भी जल्द ही फ्लैट मिल जाएंगे।

मंगलवार को लेजर पार्क सोसायटी में बायर्स ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। जिसमें होमबायर्स द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत की गई। इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप में देशभक्ति गीतों के साथ समा बांध दिया वही बच्चों ने खूब कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही 70 वर्षीय दादी अम्मा ने फ्लैट मिलने की खुशी में जमकर डांस किया। डांस करते हुए दादी अम्मा की लोगों ने वीडियो बना ली यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में पांच गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से लाखों रुपए का अवैध गांजा बरामद

स्वतंत्रता दिवस के दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट लेजर पार्क में बायर्स के बीच उत्साह देखते ही बन रहा था। मौजूदा बायर्स और लेजर पार्क ऐडहॉक ऑनर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यह सपनों के सच होने जैसा है हमने तो उम्मीद छोड़ दी थी सपनों के घर की लेकिन आखिरकार सालों का इंतजार करने के बाद आज लेजर पार्क में तिरंगा फहराया गया है। होमबायर्स ने सुप्रीम कोर्ट के लिए इस उपलब्धि के बाद दिल से धन्यवाद दिया है। जिसकी बदौलत ग्रेटर नोएडा अपने घर का सपना देखने वाले घर खरीददारों को उनके सपनों का घर मिल पाया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment