सपा के कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, आरोपी को कार्यकर्ताओं ने पीटा

Sanchar Now
2 Min Read

समाजवादी पार्टी के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया है. वकील के भेष में आए आकाश सैनी नाम के शख्स ने यह जूता स्वामी प्रसाद पर फेंका. मौके पर मौजूद सपा और मौर्या समर्थको ने हमलावर को पकड़ लिया और जमकर पीटा. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग आरोपी शख्स को लात- घूसों और बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

पहले फेंकी थी स्याही

आपको बता दें कि रामचरितमानस के खिलाफ बयान देने के बाद विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य पर इसी साल की फरवरी में भी काली स्याही फेंकी गई थी. वाराणासी से सोनभद्र जाने के दौरान रास्ते में स्वामी प्रसाद के स्वागत के कथित स्वागत में कुछ लोग फूल-माला लेकर खड़े थे. जैसे ही काफिला वहां पहुंचा तो फूल-माला देखकर स्वामी प्रसाद मौर्य वहां रूक गए और माला लेकर खड़े लोगों ने उन पर स्याही फेंक दी और काले झंडे दिखाए.

दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई थी काली स्याही

इससे पहले सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पर भी रविवार को काली स्याही फेंकी गई थी. दरअसल यूपी में मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को काउंटिंग होगी. इसी क्रम में वो रविवार को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई. ये घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी मोहल्ले की है.

बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने इसका आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाया है. बीजेपी का दावा है कि मोनू यादव उर्फ डायमंड नाम के युवक ने पार्टी प्रत्याशी के ऊपर स्याही फेंकी है. इसकी शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

पढ़ें  हाथरस में JIO के मैनेजर का किडनैप, 20 लाख की मांगी फिरौती; टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने किया फोन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment