नहीं रहे पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanchar Now
3 Min Read

WWE के पूर्व चैम्पियन ब्रे वाट (Bray Wyatt) का निधन हो गया. वह सिर्फ 36 साल के थे और किसी जीवन-घातक बीमारी से जूझ रहे थे. ब्रे वाट का असली नाम विंडम रोटुंडा (Windham Rotunda) था. वह बीते कई महीनों से एक्शन से दूर थे. बताया जा रहा है कि वह किसी बीमारी से जूझ रहे थे, इसी के चलते उन्हें रिंग से बाहर होना पड़ा था. बीते कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ब्रे अपनी बीमारी से उभर रहे हैं और जल्दी ही रिंग में एक बार फिर से वापसी करेंगे. लेकिन इससे पहले उनकी मौत की खबर ने करोड़ों WWE खेल प्रेमियों का दिल तोड़ दिया. WWE के चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर ट्रिपल H (Triple H) ने अपने टि्वटर पर यह जानकारी दी.

ट्रिपल एच ने दी निधन की जानकारी

ट्रिपल एच ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अभी-अभी WWE हॉल ऑफ फेम माइक रोटुंडा से बात हुई है, जिन्होंने बताया कि हमारे WWE परिवार का सदस्य विंडम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे वाट के नाम से भी जाना जाता है. उनका आज सुबह (गुरुवार 24 अगस्त) निधन हो गया. उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम यह उम्मीद जताते हैं कि हर कोई इस मुश्किल घड़ी में उनकी निजता का ख्याल रखेगा.’

जल्दी ही रिंग में वापसी के थे क्यास

वाट ने साल 2009 में WWE ज्वॉइन की थी, इसके बाद से वह लगातार रेसलमीनिया में अपना जलवा बिखेर रहे थे. वाट रेसलमीनिया 39 में हिस्सा नहीं ले पाए थे. बॉबी लेश्ले के साथ उनका झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था. इसके बाद उन्हें टीवी से हटा दिया गया था. अगस्त की शुरुआत में यह बताया जा रहा था कि वह अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और जल्दी ही रिंग में वापसी कर सकते हैं.

पढ़ें  इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल मैच में अब तक कोई नहीं कर पाया था ऐसा

कैसा रहा ब्रे वाट का करियर

वाट दो के WWE यूनिवर्सल चैम्पियन और एक बार के WWE चैम्पियन रह चुके हैं. इसके अलावा एक बार वह मैट हार्डी के साथ WWE रॉ टैग चीम चैम्पियनशिप का खिताब भी जीत चुके हैं. वहीं 2019 में वाट को WWE रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया था.

अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के रेसलर थे वाट

वाट रेसलिंग परिवार से ही आते हैं. उनके पिता माइक रोटुंडा 1990 के दौर में WWE के जानेमाने रेसलर रह चुके हैं. वह इर्विन आर. शेस्टर और उनके भाई टेलर माइकल रोटुंडा उर्फ बो डलास के नाम से प्रचलित थे. रोटुंडा अपनी पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं. WWE की अनाउंसर जोजो से उसने पिछले साल ही शादी की थी. इससे पहले दोनों लिवइन में थे. दोनों के सगाई से पहले ही दो बच्चे हुए थे. इससे पहले उन्होंने साल 2012 में सामंता से शादी की थी, उनसे भी उनकी दो बेटियां हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment