हरदोई: किशोरी का गैंगरेप? बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंका, एक आरोपी हिरासत में

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी से एक युवक द्वारा रेप का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ 3 लोगों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस एक युवक द्वारा रेप की तहरीर मिलने की बात कह रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
किशोरी के साथ रेप का यह मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ जानवरों के लिए घास लेने गया था। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि वह गांव के पश्चिम स्थित देवस्थान के पास गोबर के उपले पाथने के लिए गई थी। गांव के ही राहुल पाल ने कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसे अपने साथ घर ले गया। राहुल पाल के घर के स्वजन लखनउ गए थे और घर पर राहुल पाल की बुआ का लड़का व एक और लड़का मौजूद था।
आरोप है कि वहां पुत्री के साथ रेप किया गया और बेहोशी की हालत में घर के बाहर लड़की को डाल कर राहुल भाग गया। बेहोश व खून से सने कपड़े देखने पर पड़ोस के मुन्ना की पत्नी पीड़ित लड़की के घर बताने गई। सूचना पर पुलिस पीड़ित लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि एक युवक के विरुद्ध तहरीर मिली है,मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  खेत मे पशु घुसने का आरोप, महिला को पीटा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment