राखी बंधवाने जा रहे थे दंपती: कार को तीन किमी तक घसीटता ले गया ट्रक, पुलिस ने रोका; दृश्य देख कांप गए लोग

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा-ग्वालियर हाईवे का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें कंटेनर कार को घसीटते हुए ले जा रहा है। कार में महिला और बच्चे समेत 4 लोग बैठे हुए हैं। सभी चीख-चिल्ला रहे हैं। कंटेनर के नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। लेकिन इसके बाद भी ड्राइवर ने कंटेनर नहीं रोका।

इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर 2 किलोमीटर दूर किसी तरह से कंटेनर को रोका। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक महिला को ज्यादा चोटें आई हैं।

आगरा से धौलपुर जा रहा था कंटेनर

नोएडा सेक्टर-50 के सागर प्रेसिडेंसी में रहने वाले अमर जैन अपनी पत्नी योग्यता, दो बच्चों अंशिका और अंश के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर आगरा से धौलपुर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, हाईवे पर सिकंदरपुर कस्बे के पास अमर ने कंटेनर को ओवरटेक किया।

कंटेनर की रफ्तार तेज थी। इसी के चलते उसकी कार से टक्कर हो गई। इसके साथ ही कार टर्न होकर साइड से कंटेनर में फंस गई। पकड़े जाने के डर से ड्राइवर ने कंटेनर की स्पीड और बढ़ा दी। वह कार को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।

ग्रामीणों ने कंटेनर पर पत्थर बरसाया

कंटेनर को रोकने के लिए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। ड्राइवर और कंडक्टर को लगातार जोर-जोर से आवाज दी। लेकिन ड्राइवर ने उनकी आवाज को अनसुना कर दिया। वह लगातार कंटेनर को दौड़ाता रहा। ड्राइवर ने जब कंटेनर को नहीं रोका, तो क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना तेहरा पुलिस चौकी पर दी।

पढ़ें  नोएडा में ईरानी युवती की हत्या, रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप

इसके बाद चौकी इंचार्ज अमर राणा ने बैरिकेडिंग लगाकर कंटेनर को रुकवाया। कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में पति और दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। जबकि पत्नी को ज्यादा चोट लगी है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment