Jawan के लिए भगवान की शरण में Shah Rukh, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘जवान’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन से लेकर भगवान तक की शरण में जा रहे हैं। पहले वो माता वैष्णो देवी के दरबार में जम्मू पहुंचे थे और अब वो आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे हैं, जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनके साथ बेटी सुहाना और ‘जवान’ की एक्ट्रेस नयनतारा भी थीं।

शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वेंकटेश्वर मंदिर का है। इसमें शाहरुख खान के साथ सुहाना भी नजर आ रही हैं। साथ में एक्ट्रेस नयनतारा भी हैं।

‘जवान’ फिल्म के बारे में

ये एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसे साउथ के डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया है। वो फिल्म के को-राइटर भी हैं। ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इसे गौरी खान और गौरव वर्मा ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसमें शाहरुख खान डबल रोल में हैं। उनके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (स्पेशल अपीयरेंस), प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स भी हैं। सपोर्टिंग रोल में सुनील ग्रोवर, रिद्धी डोगरा सहित कई जानी-मानी हस्तियां हैं।

पढ़ें  शाहरुख खान की 'जवान' को धूल नहीं चटा पाई Thalapathy Vijay की फिल्म, कमाए इतने करोड़
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment