ग्रेटर नोएडा में स्कूल जा रही आठ वर्षीय बच्ची को सांड ने पटका, सामने आया घटना का डरावना VIDEO

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडाः दिल्ली-एनसीआर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. गत सोमवार को एक बच्चे की कुत्ते के काटने की वजह से मौत हो गई. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का जहां स्कूल जा रही 8 साल की बच्ची पर सांड ने हमला कर दिया. वह सांड के हमले में बुरी तरह घायल हो गई. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों ने सोशल मीडिया पर सांड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सांड के हमले से बच्ची घायलः गाजियाबाद में अभी महज 24 घंटे भी नहीं बीते, जहां एक मासूम बच्चे को कुत्ते ने काटा और उसकी अपने पिता के गोद में मौत हो गई है. वही पड़ोस के जनपद गौतम बुद्ध नगर जनपद के दनकौर थाना इलाके में स्कूल जा रही 8 वर्षीय बच्ची को सांड ने हमला कर दिया. बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद से आसपास के बच्चों में दहशत है. सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है. घटना पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन फिलहाल मौन है.

पहले भी हो चुकी है कई घटनाएंः नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 के पास एक अपार्टमेंट में एक मासूम बच्चे को कुछ कुत्तों द्वारा नोंच-नोंच कर मार डाला गया था. वहीं इससे पूर्व ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में सांड ने साइकिल सवार राहगीर के ऊपर हमला किया था, जिसमें वह घायल हुआ था. इसके अलावा कई अन्य घटनाएं नोएडा में स्ट्रीट डॉग और खुलेआम घूमने वाले सांड के द्वारा अंजाम दिया जा चुका है.

पढ़ें  गौ रक्षक को धमकी देने के मामले में अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का दिया आदेश

प्राधिकरण का फरमानः नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवारा पशुओं को लेकर जब लोगों द्वारा समय-समय पर विरोध जताया गया तो दोनों ही प्राधिकरण के द्वारा आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की गई. इसमें पशुपालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पशु को जब्त करने तक की बात कही गई, लेकिन अभी तक प्राधिकरण के द्वारा कागजों में किए गए इस आदेश का पालन जमीन पर अमल में होता दिखाई नहीं दे रहा है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment