संभल: प्रेम संबंध में बाधक पति की प्रेमी तांत्रिक से करा दी हत्या, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Sanchar Now
4 Min Read

संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर के निवासी कमल सिंह 40 पुत्र करन सिंह की हत्या उनकी पत्नी राजो ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को भी आरोपी बनाया गया है। क्योंकि महिला ने ही हत्या की साजिश रची थी।

भाई कमल सिंह ने बताया कि उनका भाई दो सितंबर को अमरोहा के जोया से दवाई लेने के लिए गया था। रात तक नहीं लौटा तो तीन सितंबर को ऐंचोड़ा कंबोह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को कमल सिंह के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन गांव मालपुर उर्फ मल्लुपुरा मिली। पुलिस को हत्या का शक हुआ तो महिला से पूछताछ शुरू कर दी। सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सच्चाई बयान की। बताया कि उसके प्रेम संबंध गांव मालपुर उर्फ मल्लुपुरा निवासी हरनाम उर्फ भगत से काफी समय से हैं। पति को इसकी जानकारी हो गई थी। वह इसी बात पर लड़ाई करता था और आने जाने नहीं देता था। इसलिए हत्या की साजिश रची। महिला ने बताया कि उसके पति को दो सितंबर को बुखार आ गया था। अमरोहा के जोया दवाई लेने के लिए भेजा था। इसकी जानकारी प्रेमी को दे दी थी। महिला द्वारा जुर्म कबूल किया गया तो महिला के प्रेमी हरनाम उर्फ भगत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने गांव निवासी साथी अजेंद्र को भी हत्या में शामिल बताया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो हरनाम उर्फ भगत ने बताया कि राजो ने कमल के जोया जाने की बात बता दी थी। जोया में कमल से मुलाकात की और शराब खरीदकर अपने गांव मालपुर उर्फ मल्लुपुरा ले गया था। जहां साथ में बैठकर शराब पी और मौका मिलते ही फाबड़े से सिर पर हमला कर दिया। मौत होने पर अजेंद्र के साथ मिलकर जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

पढ़ें  बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक आज, मायावती का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

कमल की पत्नी राजो के प्रेम संबंध हरनाम उर्फ भगत से काफी समय पहले हो गए थे। अक्सर राजो किसी न किसी काम के बहाने से प्रेमी से मिलने जोया जाया करती थी। आरोपी जोया में किराए के मकान में रहता था और वहीं राजमिस्त्री का काम कर रहा था। महिला के प्रेम संबंध की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने सख्ती कर दी। घर से निकलने पर रोक लगाई तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी।

कमल की हत्या हो गई और राजो को पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। अब 13 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे की देखभाल कैसे होगी। यह सवाल सभी ग्रामीणों की जुबान पर है। मेहनत मजदूरी कर कमल परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पत्नी ने अपने प्रेम संबंध में बाधा बनने पर हत्या करा दी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment