ईमानदारी छोड़ गद्दारी के रास्ते पर चला टाइगर, इस बार रॉ एजेंट ही बना भारत का दुश्मन

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का दमदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग सलमान खान को इस तरह का एक्शन करता देख काफी खुश होते हैं। टीजर देखने के बाद लोगों का मानना है कि फिल्म ‘टाइगर 3’ बड़े पर्दे पर धूम मचा देगी। आपको बता दें कि लोग सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के टीजर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज उनका ये इंतजार खत्म हुआ है।

‘टाइगर 3’ का दमदार टीजर रिलीज

आपको बता दें कि सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म आगामी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते दिखाई देंगे।

दमदार साबित होगी सलमान खान की ये फिल्म

इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को और अधिक बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ‘टाइगर 3’ का धांसू टीजर आज रिलीज कर दिया है। लोगों की मानें तो इसका टीजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। टीजर देखने से ही ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान खान की ये फिल्म कितनी दमदार साबित होने वाली है।

पढ़ें  अनुव जैन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

रौंगटे खड़े कर देगा ‘टाइगर 3’ का टीजर

‘टाइगर 3’ के टीजर की शुरुआत सलमान खान की दमदार आवाज से होती है। सलमान खान कहते हैं- मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है, पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं। इसके साथ ही सलमान खान का दमदार लुक भी रिवील होता है। इसके बाद भाईजान कहते हैं- 20 साल अपना सबकुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया….बदले में कुछ नहीं मांगा पर आज मांग रहा हूं…आज आप सबको ये बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्मन है, टाइगर गद्दार है।

‘मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं’

सलमान खान आगे कहते हैं- टाइगर दुश्मन नंबर वन है तो 20 साल की इंडिया की सर्विस के बाद मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था….गद्दार या देशभक्त…जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर नहीं तो जयहिंद। एक मिनट 43 सेकंड का टीजर लोगों के रौंगटे खड़े करने में कामयाब हो रहा है। टीजर के आखिर में सलमान खान कहते हैं- जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment