ग्रेटर नोएडा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस द्वारा सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे मौजूद रही। जनपद की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिनके द्वारा शानदार परेड निकाली गई। इस मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वहीं ध्वजारोहण करने के बाद उन तमाम पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले 1 साल में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे कहा कि हमारा आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है इसमें काफी सारी उपलब्धियां हम लोगों ने हासिल किया हैं और कई उपलब्धियां हासिल करने की आवश्यकता है हमारे सामने कई चुनौतियां सामने इसके लिए तैयार रहना होगा।

सूरजपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की आजादी में अपना अहम योगदान रखने वाले सभी शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मी अपने उच्च अधिकारियों से सम्मान पाकर बेहद खुश दिखे

पढ़ें  कार सवार चोर ने दिन दहाड़े लॉक तोड़कर दुकान से 80 हजार रुपये किए चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment