Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 7: बुधवार को ‘चंद्रमुखी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर हवा हुई टाइट, 7वें दिन Kangana की फिल्म इतनी सी कर पाई कमाई

Sanchar Now
3 Min Read

कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 बॉक्स ऑफिस पर 28 सितंबर को रिलीज हुई है. फिल्म एक हफ्ते से सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म को पहले 5 दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, छठे और सातवें दिन Chandramukhi 2 Box Office Collection नीचे गिर गया है. आपको बता दें, कंगना रनौत के लिए चंद्रमुखी 2 फिल्म का काफी अहमियत रखता है. क्योंकि, कंगना की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. अगर ये फिल्म हिट नहीं होती है तो कंगना को इंडस्ट्री में फ्लॉप का तमंगा मिल जाएगा.

कंगना रनौत पिछले 8 साल से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं. कंगना रनौत साल 2015 से लगातार 2022 तक 8 फ्लॉप फिल्में दी है. कंगना ने कई फिल्में ट्राई की और हर साल उनकी फिल्में आ रही है. लेकिन कंगना का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पा रहा है. कंगना ने फिल्म थलाईवि के साथ ही साउथ का रुख किया था. लेकिन फिल्म नहीं चल सकी. वहीं, अब चंद्रमुखी 2 के साथ फिर वह साउथ इंडस्ट्री में हैं देखना ये है कि कंगना को हिट मिल पाती है या नहीं.

कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 फिल्म का बजट रिपोर्ट के मुताबिक, 60 से 70 करोड़ का है. फिल्म ने सात दिनों में बजट की आधी कमाई तो निकाल ली है. लेकिन अब आधी कमाई निकालने में इसका दम निकल सकता है. क्योंकि, चंद्रमुखी 2 का कलेक्शन छठे और सातवें दिन काफी नीचे गिर गया है. Sacnilk के मुताबिक, चंद्रमुखी 2 ने पहले दिन 8.25 करोड़, दूसरे दिन 4.35 करोड़, तीसरे दिन 5.05 करोड़, चौथे दिन 6.8 करोड़ और पांचवें दिन 4.55 करोड़ की कमाई की. वहीं छठे दिन फिल्म की कमाई 2.05 करोड़ रही. जबकि सातवें दिन कमाई करीब 2.12 करोड़ की होगी. ऐसे में फिल्म ने सात दिन में 33.17 करोड़ की कमाई की है.

पढ़ें  इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया बैक टू बैक दूसरा शतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में में किया बवाल

चंद्रमुखी 2 फिल्म हिंदी और तमिल-तेलुगू में रिलीज किया गया है. लेकिन फिल्म की कमाई हिंदी में बेहद कम है. जबकि तमिल में इसकी कमाई ज्यादा अच्छी हो रही. तेलुगू में भी इसकी कमाई हिंदी से बेहतर हो रही है. अगर कंगना को हिंदी दर्शकों का प्यार मिलता तो फिल्म और अच्छी चल सकती थी. देखना ये है कि चंद्रमुखी 2 के जरिए कंगना अपना फ्लॉप का टैग उतार पाती है या नहीं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment