जिद पर सवार, इस बार 100 पार, नई इबारत लिख रहा हिंदुस्तान, एशियाई खेलों के इतिहास में जीते सबसे ज्यादा मेडल

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्लीः भारत ने हांगझू एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए 72 वर्षों में पहली बार 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को एक स्वर्ण समेत नौ पदक जीते, जिससे पदकों की संख्या 95 पहुंच गई। शनिवार को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी में सात पदक आने तय हैं, जिसके बाद पदकों की संख्या 102 हो जाएगी।

यह पहली बार है जब भारत ने एशियाई खेलों में 20 से ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं। शुक्रवार को पुरुष हाकी टीम ने गत चैंपियन जापान को हराकर भारत को 22वां स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही उसने अगले वर्ष होने वाले पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता खेलों में रहा था।

एथलेटिक्स और निशानेबाजी में दिखा दबदबा

19वें एशियाई खेल कई मायनों में भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुए। एथलेटिक्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 29 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य शामिल रहे। इसके अलावा निशानेबाजी में भी भारत का दबदबा रहा। निशानेबाजों ने 22 पदक भारत की झोली में डाले, जिनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य थे।

घुड़सवारी की टीम ड्रेसेज स्पर्धा में भारत ने 41 वर्ष बाद स्वर्ण पदक जीता, वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को पहला पदक भी मिला। रोइंग और सेलिंग में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, इससे हम पदकों का शतक लगाने में सफल रहे।

पढ़ें  इंजरी को मात देकर 14 महीने बाद लौटे मोहम्मद शमी, देश के लिए खेलने की भूख ने लिखी वापसी की कहानी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment