जेल परिसर में रावण पुतला दहन के बाद गोवा जेल के 4 अधिकारी निलंबित

Sanchar Now
2 Min Read

गोवा की कोलवले केंद्रीय जेल के चार अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेल के कैदी रावण का पुतला जलाते दिख रहे हैं।

इन अधिकारियों को किया निलंबित

जेल महानिरीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को सहायक अधीक्षक चंद्रकांत हरिजन, जेलर महेश फडते और अनिल गांवकर तथा सहायक जेलर रामनाथ गौडे को निलंबित करने का आदेश जारी किया। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर दशहरा की पूर्व संध्या पर कैदियों द्वारा पटाखों का इस्तेमाल कर रावण दहन करने का वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

गौरतलब है, दशहरा उत्सव के दौरान रावण के पुतले को जलाना पूरे भारत में एक आम बात है। इस साल विजयादशमी के नाम से मनाया जाने वाला दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

इसकी होगी जांच

एक अधिकरी ने बताया कि निलंबन आदेश में कहा गया है कि जेल अधिकारियों को जवाब देना होगा कि बिना पूर्व अनुमति लिए कैदियों को पुतला जलाने की अनुमति कैसे दी गई। इस बात की भी जांच की जाएगी कि जेल परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति कैसे दी गई। यह भी बताया कि निलंबन आदेश में कहा गया है कि यह घटना जेल की सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करती है।

अधिकारी ने कहा, ‘जेल अधिकारियों को इस पूरे मामले के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है और इसलिए उन्हें जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है।’

पढ़ें  हिमाचल में भारी बारिश का तांडव! मंडी में मची तबाही, पानी में डूबा धर्मपुर बस स्टैंड, गाड़ियां बही
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment