महिला से डिलीवरी के बहाने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले डिलीवरी बॉय से पुलिस की हुई मुठभेड़

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसायटी के फ्लैट में घर पर डिलीवरी करने के दौरान महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले डिलीवरी बॉय से बिसरख पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद डिलीवरी बॉय के पैर में गोली लगी है जिससे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले डिलीवरी बॉय ने पकड़े जाने के बाद पुलिस की सरकारी पिस्टल लेकर भाग गया था। कॉम्बिंग के दौरान पुलिस से फरार आरोपी की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सरकारी पिस्टल को बरामद कर लिया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज सोसायटी के फ्लैट में महिला को सामान डिलीवरी करने गए डिलीवरी बॉय ने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और डिलीवरी बॉय की तलाश के लिए टीमों का गठन किया था।

एडीसीपी सेंट्रल ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि डिलीवरी बॉय की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर की सूचना पर पुलिस खैरपुर पहुंची। जहां से अच्छेजा निवासी सुमित डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सेक्टर 3 में पहुंचने पर आरोपी डिलीवरी बॉय ने उप निरीक्षक भारत सिंह के सरकारी पिस्टल छीनकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद बिसरख पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सेक्टर तीन के पास कॉम्बिंग सुरु की। जहा पर आरोपी सुमित ने सरकारी पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा करते हुए फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें  शराब पीने के दौरान हुए विवाद में साथी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से सरकारी पिस्टल को बरामद कर लिया है। आरोपी का बड़ा भाई मनोज बादलपुर थाने से हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी भी अपराधियों प्रवर्ति का है जो पूर्व में अवैध शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment