मुंबई पुलिस स्टेश न पहुंची एक्ट्रेस उर्फी जावेद, जान से मारने की धमकी के बाद डरी

Sanchar Now
3 Min Read

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद वैसे तो अपने अजीबों-गरीब कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनके अटपटे कपड़ों ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है। एक्ट्रेस को इस बार लीग से हटकर फैशन करना काफी महंगा पड़ गया है और इसी वजह से उन्होंने पुलिस स्टेशन भी जाना पड़ा है। अपने कपड़ों के डिजायन और नये-नये फैशन को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली उर्फ़ी जवेद को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें उनके एक आउटफिट के कारण ही मिली है, जिसे उन्होंने हेलोवीन के लिए डिजाइन किया था।

राजपाल जैसा गेटअप पड़ा भारी

कुछ दिन पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, उस वीडियो में उन्होंने बॉलिवुड फिल्म ‘भूल भुलैया’ में राजपाल यादव की तरह ‘छोटा पंडित’ का गेटअप किया हुआ है। इस वीडियो को पोस्ट करते ही वायरल होने लगा जिसके बाद एक अज्ञात शख्स ने उर्फी जावेद को ईमेल कर धमकी दी और कहा कि वीडियो डिलीट करने दें। साथ ही कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करतीं उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

ईमेल पर मिली उर्फी को धमकी

इस ईमेल के आने के बाद उर्फी ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी और एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट भी किया। उर्फी को दो अलग अलग ईमेल ID से ईमेल आया। पहला ईमेल उसे किसी निखिल गोस्वामी नाम की ईमेल ID से आया जिसमें लिखा था, ‘जो तुमने वीडियो अपलोड किया है उसे डिलीट कर नहीं तो जान से मारने में टाइम नहीं लगेगा।’ इसके बाद दूसरा ईमेल आया जो रुपेश कुमार नाम के शख्स की मेल आईडी से आया था। इस मेल में लिखा गया था, ‘हमारे हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है उर्फी जावेद, जी लो अपनी जिंदगी, बीच चौराहे पर गोली मारूंगा।’

पढ़ें  IPL के जन्मदिन पर RCB शर्मसार, फिर घर पर मिली हार; पंजाब किंग्स ने जीत के साथ बेंगलुरु में लहराया परचम

उर्फी ने एक्स पर किया पोस्ट

उर्फी ने अपना पक्ष रखते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं इस देश से हैरान और स्तब्ध हूं, मुझे एक फिल्म के एक किरदार को दोबारा बनाने यानी रीक्रिएट करने के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उस किरदार को किसी खराब प्रतिक्रिया का सामना नहीं करना पड़ा

हेलोवीन के लिए तैयार हुई  थीं उर्फी

इंस्टाग्राम पर उर्फी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने हू-ब-हू भूल भुलैया के ‘छोटा पंडित’ जैसा ही गेटअप किया था। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पानी! मुझे आशा है कि हर कोई जानता है कि छोटा पंडित भूल भुलैया का एक पात्र है। बहुत बढ़िया से हेलोवीन पार्टी के लिए तैयार हुई थी, लेकिन जा नहीं पाई तो सोचा वीडियो ही डाल दूं।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment