ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश के बावजूद जारी रहा घर ख़रीदारों का वीकेंड प्रोटेस्ट, पिछले 9 हफ्ते से कर रहे हैं प्रदर्शन

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में घर और रजिस्ट्री की मांग को लेकर घर ख़रीदारों का वीकेंड प्रोटेस्ट बारिश के बावजूद जारी रहा। रविवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में घर ख़रीदारों एक मूर्ति चौराहे पर जमा हुए। घर ख़रीदारों ने जमकर नारेबाज़ी की। घर ख़रीदारों का कहना है कि सरकार उन्हें सिर्फ़ वोट बैंक समझती है। चुनाव के वक्त वादा करने वाले नेता गायब हो गए हैं। इतने हफ़्ते से जारी प्रदर्शन के बावजूद ना तो रजिस्ट्री शुरु हुई है और ना ही लोगों को घर मिलना।

अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते लोग।

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अगले रविवार को कार और बाइक रैली निकाली जाएगी। उन तमाम प्रोजेक्ट के सामने से रैली गुजरेगी जहां के घर ख़रीदारों परेशान हैं। अभिषेक कुमार का कहना है कि सरकार सुनने को तैयार नहीं है और अथॉरिटी सिर्फ़ लीपापोती में जुटी हुई है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर खरीदारों के इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे राजकुमार सिंह का कहना है आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है और परेशान घर ख़रीदारों की संख्या आंदोलन में लगातार बढ़ रही है।संस्कृति अर्थकॉन के विभूति और श्री राधा एक्वा गार्डेन के प्रशांत झा का कहना है कि अब घर मिलने की उम्मीद ख़त्म होने लगी है। सरकार बदली, लेकिन हमारा घर नहीं मिला।

अजनारा होम्स के अमित कुमार, सुबोध कुमार सिंह, भारतेंदु, शेखर, राकेश गुप्ता, महेंद्र बिष्ट, केसव कुमार, कासा ग्रीन्स1 से महेश यादव, सुधीर कुलश्रेष्ठ, अशोक श्रीवास्तव। करुणाकर बिस्वाल, निधि सक्सेना, एसपी गुप्ता , अनुपमा मिश्रा, टीआर शर्मा, देविका गोल्ड होम्ज से अनुराग खरे, अभिषेक जैन और हिमांशु सक्सेना का कहना है कि हम तब तक प्रदर्शन कर आवाज़ उठाते रहेंगे जब तक हमारे घरों की रजिस्ट्री शुरु नहीं हो जाती है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूल के बच्चो सहित दस लोग लिफ्ट में फसे, 30 मिनट के बाद निकाला बाहर

सुपरटेक इकोविलेज 1 के आशीष विजय पुरिया, दिलीप, मनोज, रंजना भारद्वाज, इको विलेज 2 के विनीत गुप्ता, निलेश, शेर सिंह, मयंका सिन्हा, सुनील गुप्ता, अमित, सुपरटेक इको विलेज 3 के मृत्युंजय, अभिषेक, आर सिटी रेजिंसी पार्क के हरि सिंह रावत का कहना है कि ना घर मिल रहा है और ना रजिस्ट्री हो रही है, सिर्फ़ नेताओं के झूठे आश्वासन मिल रहे हैं।

मैस्कॉट मनोरथ के सतीश सिंह, अपैक्स गोल्फ़ एवेन्यू के रोहित मिश्रा, ला रेज़ीडेंशिया के सुमिल जलोटा और जेएम फ़्लोरेंस के घर ख़रीदारों का कहना है कि कार और बाइक रैली के ज़रिए हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे।

इस दौरान दर्जनों सोसाइटी के सैकड़ों निवेशकों के द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। यह लोग पिछले 9 हफ्ते से हर रविवार को प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं लेकिन इनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। अब इनके द्वारा अगले रविवार को कार और बाइक रैली निकाली जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment