दिल्ली में अमित शाह से मिले CM योगी: मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा; ओपी राजभर का मंत्री बनना तय

Sanchar Now
3 Min Read

देश में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर रखी हैं. राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी सियासी जमीन तैयार करने में जुटी हुई हैं तो नेताओं का दल-बदलने का सिलसिला भी जारी है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने पीडीए (PDA) यात्रा के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है तो वहीं बीजेपी में भी मंथन का दौर चल रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (1 नवंबर) को दिल्ली के दौरे पर जाने वाले हैं.

मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे को कई मायनों में अहम माना जा रहा है. राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की जानी है. सीएम योगी आज दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. सीएम कल यानी गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे.

अमित शाह से इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति और बीजेपी प्रभारी के नाम पर चर्चा हो सकती है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं और दिल्ली की गद्दी का रास्ता यहीं से होकर जाता है. ऐसे में बीजेपी का यूपी पर ज्यादा फोकस है और पार्टी सभी सीटें जीतने का दावा भी कर रही है.

कैबिनेट में इन्हें मिल सकती है जगह

अमित शाह से मुलाकात के दौरान यूपी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है. योगी कैबिनेट में चार से पांच नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, समाजवादी पार्टी छोड़ बीजेपी में आए दारा सिंह चौहान, आजम खान के खिलाफ लगातार पैरवी कर उनको सलाखों के पीछे भेजने वाले आकाश सक्सेना के मंत्री बनाए जाने की चर्चा है.

पढ़ें  बिहार के शराब तस्कर निकले RPF जवानों के कातिल; 4 बदमाश अरेस्ट, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

पीएम मोदी भी आने वाले हैं बनारस

सीएम योगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. पीएम मोदी भी नवंबर के पहले हफ्ते में बनारस का दौरा करने वाले हैं. जिसे देखते हुए सीएम योगी मंगलवार को वाराणसी भी गए थे और तैयारियों की समीक्षा की थी. लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम के दौरे को भी अहम माना जा रहा है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment