लखनऊ: एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार को एमबीबीएस की छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया. छात्रा का इलाज चल रहा है. 18 वर्षीय छात्रा गाजियाबाद की रहने वाली है. छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है.

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि ‘घटना बुधवार दोपहर की है. गाजियाबाद निवासी छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. बुधवार को दोपहर क्लास के बाद सभी छात्राएं मेस में खाना खाने जा रही थीं. यह छात्रा अपने साथियों से बाद में खाना खाने की बात कहकर सीधे हॉस्टल में अपने कमरे पर आ चली गई थी. इसी बीच दूसरी छात्रा के पास इस छात्रा के पिता का फोन आया. उन्होंने छात्रा द्वारा फोन न उठाने की बात कहते हुए चिंता जताई. इस पर दूसरी छात्रा उसके कमरे पर गई, वहां जब उसने झांककर देखा तो छात्रा आत्महत्या का प्रयास कर रही थी. शोर मचाने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे निकालकर तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.’

पारिवारिक वजह की आशंका : छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ‘इस समय परीक्षा का समय नहीं चल रहा है. ऐसे में परीक्षा का तनाव वाली बात समझ में नहीं आती है. ऐसी स्थिति में पारिवारिक या फिर व्यक्तिगत वजह ही आत्महत्या के प्रयास की वजह हो सकती है.’

पढ़ें  मसूरी बचाने को पर्यटकों की संख्या हो सीमित, पर्यटक स्थल में बढ़ते दबाव पर एनजीटी की चिंता
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment