बस्ती में 5 साल की बच्ची की हत्या; घर के आंगन से किया था अपहरण, फिर मार कर शव झाड़ियों में फेंका

Sanchar Now
2 Min Read

लालगंज (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव निवासी राजू गौतम की पांच वर्षीय पुत्री सृष्टि रविवार को दोपहर को दोपहर से गायब हो गई। देर रात उसका शव घर से कुछ दूर क्रबिस्तान के पास मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

उसके गले पर कटने के निशान हैं और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। बच्ची रविवार को करीब तीन बजे किसी काम से अपने ही गांव में अपनी दादी को ढूढने के लिए निकली थी और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।

काफी ढूढने पर जब वह नहीं मिली तो घर वालो ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को देते हुए उसे ढूढने में लगे हुए थे। वह देर रात तक कहीं नही मिली तो अंत में मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान अभिनंदन और पुलिस टीम ने सिद्धनाथ गांव में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस के सर्च अभियान में उसका शव घर से लगभग 300 मीटर दूर चारागाह और क़ब्रिस्तान के पास में मिल गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष लालगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि गांव के लोगों ने उसे ढूढने का काफी प्रयास किया, लेकिन रात करीब 10 बजे तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

रात लगभग 10 पुलिस कप्तान अभिनंदन, एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह,सीओ रूधौली सवर्णिमा सिंह,सीओ सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी और सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी और स्थानीय पुलिस ने जब सर्च अभियान शुरू किया तो लगभग दो घंटे के सर्च अभियान के बाद लगभग 12 बजे रात में पांच वर्षीय सृष्टि का शव मीटर मिला।

पढ़ें  पहली बार यूरोप के बाहर यूपी में होगा 'मोटो ई-रेस' का आयोजन, योगी बोले-'ब्रांड यूपी' को मजबूत करेगा मोटो जीपी का संचालन

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिलेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment