रायबरेली में 9 साल की बच्ची से 55 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sanchar Now
2 Min Read

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां खीरो थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ के एक अधेड़ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया. खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने थाने में अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पूरा मामला खीरो थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां गांव निवासी पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसकी 9 वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी. घर के परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान गांव निवासी पीर मोहम्मद (55) उसके घर के पास से गुजरा. आरोपी ने उसकी बेटी को अकेला पाकर लालच देकर खेतों की तरफ लेकर चला गया. खेत में अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची की हालत खराब होने के बाद आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गया. खून से लथपथ बच्ची ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी. बच्ची की हालत देख परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक बच्ची के साथ अधेड़ द्वारा दुष्कर्म की सूचना मिली है. बच्ची की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल जांच के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है. इसके साथ ही पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पढ़ें  दारुलशफा के बजाय नए स्थान पर बनेगा नया विधानभवन, पूर्व प्रस्ताव को सीएम ने किया खारिज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment