चेहल्लुम के जुलूस में अचानक घुसे सांड़ ने मचाया तांडव, कई लोगों को उठा-उठाकर पटका

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के संभल में चेहल्लुम के जुलूस में सांड ने आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। करीब 5 हजार लोगों की भीड़ के बीच दौड़ता रहा। सामने आने वाले कई लोगों को उठा-उठाकर पटका। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी भाग खड़े हुए। सांड के हमले में 12 लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। घटना से जुड़ा 8 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सांड जुलूस के बीच दौड़ रहा है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

सांड के हमले में घायल एक युवक को लोग गोद में उठाकर भाग रहे हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे नक्खासा चौराहे की है।

जानिए पूरा घटनाक्रम … संभल में शुक्रवार को चेहल्लुम को जुलूस निकाला गया था। पूरे शहर में करीब 60 जुलूस निकले थे। प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार, जुलूस निकलने का समय शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक का था।

सभी जुलूस शाम 4 बजे नक्खासा चौराहे पर पहुंचे और मातम कर रहे थे। तभी एक सांड जुलूस के बीच में घुस गया। सांड ने लोगों पर हमला कर दिया।

सांड को देखते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सांड ने कई लोगों को उठा-उठाकर पटका। एक युवक के चेहरे पर सांड ने सींग मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य 12 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

भीड़ के बीच सांड ने करीब आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। जिसके कारण जुलूस करीब आधे घंटे तक रुका रहा।

पढ़ें  यूपी के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का निधन: शाम 7.30 बजे ली आखिरी सांस; लंबे समय से बीमार थे

पुलिस खुद जान बचाने के लिए भागने लगी चेहल्लुम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 4 थानों संभल कोतवाली, थाना नक्खासा, थाना रायशक्ति, थाना हयातनगर के करीब 100 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। मौके पर भी कई पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। पर सांड को पकड़ने और खदेड़ने की बजाय वे खुद अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे।

सीओ पहुंचे हॉस्पिटल घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ संभल सिटी आलोक भाटी घायल युवक का देखने के लिए देर रात निजी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया- युवक के चेहरे पर चोट आई हैं, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment