CA पत्नी ने इंजीनियर पति को बताया नपुंसक; आगरा कमिश्नर से की शिकायत, जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sanchar Now
3 Min Read

गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट युवती ने इंजीनियर पति के नपुंसक होने का तथ्य छिपाकर शादी कराने और संतान के लिए सास द्वारा जेठ के संग संबंध बनाने की शर्त रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जेठ ने मौका पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पति से शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत के बाद शाहगंज थाना में पति और ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़िता शाहगंज क्षेत्र की निवासी है और गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट है। उसने पुलिस आयुक्त, आगरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि षड्यंत्र के तहत 10 मई 2024 को उसका विवाह गुरुग्राम निवासी इंजीनियर सचिन मित्तल से कराया गया। शादी की पहली रात ही पति के नपुंसक होने का पता चल गया था।

सास रानी ने पति का इलाज चलने और जल्द ठीक होने का आश्वासन देकर चुप करा दिया। बाद में यह पता चला कि पति, सास-ससुर और जेठ सभी को इस सच्चाई की पहले से जानकारी थी, जिसे जानबूझकर छिपाया गया। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष ने बच्चे पैदा करने  के नाम पर पीड़िता पर जेठ आशीष से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई।

पीड़िता ने बताया कि  नवंबर 2025 में पति के अमेरिका जाने के दौरान जेठ ने जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति को पूरी घटना बताई तो उसने भी परिवार के साथ मिलकर उसे चुप रहने की धमकी दी।

पढ़ें  Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल और के. कविता को कोर्ट से झटका, अब 7 मई तक बढ़ी दोनों की न्यायिक हिरासत

आरोप है कि 29 नवंबर को पति, सास-ससुर और जेठ ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने पीड़िता को बचाया और बाद में उसका इलाज कराया गया। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment