पत्नी से अचानक मिलने पहुंचा कांस्टेबल, दरवाजा था अंदर से बंद, बोली- मैं नहीं खोलूंगी; पति ने बुला ली पुलिस, फिर जो दिखा…

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से पति, पत्नी और वो का एक ट्रायंगल सामने आया है। दरअसल, कसया थाने पर तैनात महिला सिपाही ने अपने प्राइवेट आवास पर प्रेमी को बुलाया था, जिसकी जानकारी पुलिस लाइन में तैनात उसके सिपाही पति को हुई। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गया। उसने सिपाही पत्नी से दरवाजा खोलने को कहा, तो पत्नी ने इंकार कर दिया। फिर पति ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस की 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर पत्नी ने दरवाजा खोला, लेकिन एक दरवाजे में बाहर से ताला बंद कर दिया।

पति ने पत्नी से वो दरवाजा भी खोलने को कहा, लेकिन वह उसे खोलने को तैयार नहीं थी। बाद में जबरदस्ती दरवाजा खोला गया। इसके बाद कमरे से महिला का प्रेमी बाहर आया। पत्नी के प्रेमी को देखते ही पति ने आपा खो दिया और प्रेम की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने बीच-बचाव करते हुए महिला के प्रेमी को कसया थाने भेज दिया।

तीनों यूपी पुलिस के सिपाही 

महिला, उसका पति और प्रेमी तीनों यूपी पुलिस के सिपाही हैं। महिला कसया थाने पर तैनात है, जबकि उसका पति पुलिस लाइन में है और प्रेमी की तैनाती सेवरही थाने पर है। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद अब महिला सिपाही के पति ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पति को जान का खतरा

मिथिलेश यादव ने कसया थाने में एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दिनांक 31 अगस्त को समय सुबह करीब 08:20 बजे अपनी पत्नी सिंपी यादव के आवास कसया पर गया, तो देखा कि दोनो लोग अर्धनग्न अवस्था में कमरे थे। मिथिलेश ने अपनी तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी का विश्वनाथ राय के साथ पिछले लगभग दो साल से अवैध संबंध है। साथ ही, यह भी कहा कि अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते, क्योंकि उन्हें डर है कि दोनों मिलकर उनके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं या उनकी हत्या करवा सकते हैं।

पढ़ें  लोकायुक्त के मामले लेकर HC सख्त, सरकार को दिए आठ हफ्ते में नियुक्ति के आदेश

उन्होंने कसया थानाध्यक्ष से दोनों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उनकी जान की सुरक्षा हो सके। पुलिस ने महिला के प्रेमी सिपाही को फिलहाल थाने में बैठा रखा है और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment