‘स्कूल का नाम खराब न हो… मामले को दबाया…’, नोएडा में बच्ची का यौन शोषण, प्रिंसिपल-टीचर समेत 4 गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। नोएडा में सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के निजी स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ बैड टच के मामले में पुलिस ने हेड मिस्ट्रेस, क्लास टीचर, सुपरवाइजर व ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर घटना को छिपाने का आरोप है। मुख्यारोपित कामगार फरार है। उसके पकड़ने के लिए चार टीमें लगी हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को निजी स्कूल में कामगार ने छह साल की बच्ची को गलत तरीके से छुआ था। उसके स्वजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच की गई। पता चला कि बच्ची के साथ स्कूल परिसर निर्माण कार्य चल रहा है।

ठेकेदार ने आरोपित कामगार की भागने में की मदद

पुलिस के अनुसार, काम में लगे एक कामगार ने गलत बच्ची के साथ गलत हरकत की थी। बच्ची ने इसकी जानकारी हेड मिस्ट्रेस व क्लास टीचर को दी थी। स्कूल के सुपरवाइजर को भी इसकी जानकारी हुई। तीनों ने मामले को छिपा लिया। ठेकेदार ने आरोपित कामगार की भागने में मदद की।

वहीं, साक्ष्यों के आधार पर गुरुवार को चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए लगीं चार टीमों में से एक टीम उसके गृह जनपद भी गई है। सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

पढ़ें  नोएडा पुलिस का खुलासा- मामूली विवाद में हुई थी डिलीवरी बॉय की हत्या
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment