मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, सौतेली मां बनी हैवान, बेटे को मौत की हत्याकर शव टैंक में डाला

Sanchar Now
4 Min Read

डीग में शनिवार को सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 14 साल के बच्चे के लिए उसकी सौतेली मां हैवान बन गई। उसने बच्चे की हत्या के लिए ऐसी प्लानिंग की। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। सौतली मां ने बेटे की हत्या कर शव को पानी के टैंक में ठिकाने लगा दिया।

मामला क्षेत्र के गांव बरौलीचौथ का है। घटना का पता शनिवार को लगा, जब पिता ने गाड़ी धोने के लिए टैंक का जैसे ही ढक्कन हटाया तो उसके होश उड़ गए। टैंक में उसे अपने बेटे यश का शव तैरते हुए मिला। बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की मौत करीब 24 घंटे पहले हुई है। घटना को लेकर मृतक बच्चे के मामा ने पुलिस रिपोर्ट में आरोपी महिला के साथ अपने बहनोई को भी हत्या का आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। हालंकि घटना को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

​​​​​​​पिता को मिला पानी के टैंक में शव

बरौलीचौथ निवासी दीवान का कहना है कि शनिवार को वो घर से बाहर था। दोपहर 12 बजे उसके बेटे यश (14) ने फोन पर उससे बात की। जहां उसने गोवर्धन जी की परिक्रमा जाने की इच्छा जाहिर की। शनिवार रात जब दीवान गांव घर आया तो उसे घर पर बेटा यश नहीं मिला। उसने कहा कि उसे लगा शायद यश रात को परिक्रमा कर रहा होगा। शनिवार सुबह जब दीवान ने गाड़ी धोने के लिए पानी के टैंक का ढक्कन खोला तो उसे उसमें अपने बेटे यश का शव तैरता मिला। दीवान ने बताया कि उसकी पहली पत्नी यश की मां देवेंद्री की मौत 2016 में हो गई थी। साल 2021 में उसने रामा देवी से दूसरी शादी कर ली। उसकी दूसरी पत्नी का व्यवहार यश से ठीक नहीं था। यश गांव के ही निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। दीवान ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी रामा देवी शनिवार दोपहर से ही घर से गायब थी।

पढ़ें  दरवाजा खोलने में हुई देर तो पति ने दी खौफनाक सजा, फिर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

बच्चे के मामा ने पिता और सौतेली मां पर दर्ज कराया हत्या का मामला

बछगया थाना मागोर्रा मथुरा निवासी सन्तोष पुत्र निहालङ्क्षसह जाट ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि करीब 11-12 साल पहले उसकी बहन देवेन्द्री की शादी बरौलीचौथ के दीवान पुत्र गोविन्द के साथ हुई थी। शादी के 1-2 साल बाद ही दहेज कम लाने के कारण बहन देवेन्द्री की उसके जीजा दीवान ने हत्या कर दी। शनिवार बारौलीचौथ से उसके पास फोन आया की तुम्हारे भांजे यश को यश के पिता दीवान और उसके साथ नाजायज रुप से रह रही रामा निवासी छ:पोखर थाना अछनेरा ने मिलकर यश की हत्या कर उसे घर के पानी के टैंक में डाल दिया। रिपोर्ट में बताया कि उसके भांजे यश की दीवान और उसके साथ रहने वाली रमा ने आपराधिक षडयंत्र करके हत्या कर शव को पानी के टैंक में फेंक दिया।

घटना की तहरीर पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। तथ्यों के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। जो भी आरोपी है उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
आशीष कुमार, डिप्टी एसपी डीग

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment