केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से घंटो बाद पाया काबू

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा (संचार नाउ)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर विभाग की यूनिट आग को बुझाने में जुट गई। घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन फैक्ट्री में रखा हुआ लाखों का माल जलकर राख हो गया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को उसे समय हड़कंप मच गया जब एक केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास की फैक्ट्री को भी खाली कराया गया। यह आग शनिवार को सुबह लगी आग लगने के बाद पुलिस व फायर विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आपको बुझाने में जुट गई। इसके साथ ही कंपनी में कार्यरत कर्मचारी भी आग को बुझाने में लग रहे। घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किस कारण से लगी यह अभी जानकारी नहीं हुई है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

फायर विभाग के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार को इकोटेक तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्लॉट नंबर 252, उद्योग केंद्र दो स्थित विन्सा कंपनी में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। कंपनी के भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल पर रख केमिकल के ड्रम में आग लगी हुई थी। फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी में लगी हुई आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पढ़ें  किसानों का प्राधिकरण पर मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन महापड़ाव अभी भी जारी

शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद आग ग्राउंड फ्लोर से पहले और दूसरी मंजिल तक फैल गई। कंपनी के अंदर रखे हुए ड्रम आग लगने के बाद फटने लगे और आग में भीषण रूप ले लिया। घंटे की मशक्कत के बाद फायर विभाग के द्वारा आग को बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों अभी जानकारी नहीं हो पाई है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment